नई दिल्ली, दिसंबर 18। ये साल क्रिप्टोकरेंसी का रहा। इस साल कई क्रिप्टो ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। ढेरों ऐसे कॉइन रहे, जिन्होंने हजारों फीसदी रिटर्न दिया। लगभग सभी टॉप क्रिप्टो एसेट्स ने 2021 में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। पूरे साल क्रिप्टो मार्केट में भारी अस्थिरता के बावजूद लंबी अवधि के निवेशकों ने दमदार मुनाफा कमाया है। बिटकॉइन, जिसे अक्सर सोने के डिजिटल समकक्ष के नाम से भी जाना जाता है, मार्केट कैपिटल के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टो एसेट्स बनी रही। यहां तक कि साल के दौरान कई अवसर ऐसे भी आए, जब बिटकॉइन की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। मगर अब 2020 के मुकाबले 2021 को एक बिटकॉइन बड़े अंतर के साथ खत्म करने के लिए तैयार है। जानते हैं इस साल टॉप 15 क्रिप्टोकरेंसी के रिटर्न की डिटेल।
बिटकॉइन ने कितना रिटर्न दिया
कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2021 को बिटकॉइन की कीमत 29,131 डॉलर थी। जबकि इसकी कीमत आज 49,104 डॉलर है। इससे पता चलता है कि एक निवेशक की संपत्ति में 68.56 फीसदी की वृद्धि हुई होगी, यदि वह वर्ष की शुरुआत के बाद से बिटकॉइन में निवेशित रहता तो। यानी आपको आराम से 1 लाख रु पर 68560 रु का फायदा मिल जाता।
कई कॉइन्स ने बनाया मालामाल
कई अन्य कॉइन्स की कीमतों में जोरदार उछाल आया। कॉइनमार्केटकैप पर तीसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एसेट्स के रूप में लिस्टेड बायनेंस कॉइन की कीमत 1 जनवरी 2021 को केवल 38 डॉलर थी, जो अब 1292 फीसदी बढ़ कर 543 डॉलर हो गई। इसी अवधि के दौरान भारतीय क्रिप्टो-एसेट पॉलीगॉन की कीमत 13263.3 फीसदी उछल कर 0.01781 डॉलर से 2.38 डॉलर हो गई।
एवलांच ने मचाया तहलका
कॉइनमार्केटकैप पर 10वें स्थान पर मौजूद एवलांच कॉइन की कीमत 1 जनवरी 2021 से 16 दिसंबर 2021 तक 3.66 डॉलर से 107 डॉलर तक 2825 फीसदी उछल गई। इसी तरह इथेरियम का लेवल 730 डॉलर से 4080 डॉलर पर पहुंच गया। इसने 459 फीसदी का रिटर्न दिया। टेथर की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया। इसकी कीमत 1 डॉलर से 1 डॉलर पर ही रही।
सोलाना, कार्डानो और यूएसडी कॉइन
कॉइनमार्केटकैप पर 5वें स्थान पर मौजूद सोलाना कॉइन की कीमत 1 जनवरी 2021 से 16 दिसंबर 2021 तक 1.80 डॉलर से 186 डॉलर तक पहुंचने में 10233 फीसदी उछल गई। इसी तरह कार्डानो का लेवल 0.17 डॉलर से 1.32 डॉलर पर पहुंच गया। इसने 676 फीसदी का रिटर्न दिया। यूएसडी कॉइन की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं आया। इसकी कीमत 0.90 डॉलर से 1 डॉलर पर ही पहुंच सकी।
बाकी कॉइन्स का रेट
एक्सआरपी का लेवल 0.23 डॉलर से 0.63 डॉलर पर पहुंच गया। इसने 261 फीसदी का रिटर्न दिया। पॉलकाडॉट कॉइन की कीमत 8.30 डॉलर से 232 फीसदी उछल कर 27.54 डॉलर पर पहुंच गयी। टेरा की कीमत 0.64 डॉलर से 10092 फीसदी 65.23 डॉलर पर पहुंच गया। डॉगकॉइन की कीमत 0.005685 डॉलर से 3066 फीसदी उछल कर 0.18 डॉलर पर पहुंच गयी। शीबा इनु की कीमत 0.000000000001 डॉलर से 0.00003405 डॉलर पर पहुंच गयी। क्रिप्टो.कॉम की कीमत 0.059 डॉलर से 3066 0.57 डॉलर पर पहुंच गयी। संभावना है कि अगले साल भी यह क्रिप्टो करेंसी अच्छा मुनाफा करा सकती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications