Credit Cards With Hotel Benefits: दिसंबर का महीना बीत चुका है और ऐसे में लोग नए साल पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं। अगर ऐसा है तो यह आर्टिकल जरूर देखें। यहां पर हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आपको होटल बुकिंग के दौरान जबरदस्त फायदा मिल सकता है। यह क्रेडिट कार्ड यात्रा के वक्त आपके काफी सारे खर्चों को बचा सकते हैं। आइए इन क्रेडिट कार्ड की पॉलिसी और टर्म और कंडीशन के बारे में जानते हैं, ताकि आप अपने लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड का चुनाव कर सकें और ढेर सारे पैसों की बचत करें।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ऑफिस के काम से छुट्टी लेना पसंद करते हैं, क्योंकि उस दौरान बच्चों की क्रिसमस की छुट्टियां भी होती हैं। छुट्टियाँ बिताने के लिए मौसम भी अनुकूल है। इस समय आप बैंक के क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में ट्रांसफर करके फाइव स्टार रेटिंग वाले होटल्स तक की बुकिंग पर जबरदस्त डिस्काउंट पा सकते हैं, या फिर आप इन्हें मुफ्त में भी बुक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि होटल लॉयल्टी प्रोग्राम एक तरह का मेंबरशिप प्रोग्राम होता है। इस प्रोग्राम के तहत आपको किसी भी होटल में रुकने के दौरान आने वाले खर्च में जबरदस्त छूट मिलती है और आपके पैसों की काफी बचत होती है। इस तरह के प्रोग्राम से एक होटल ग्रुप को नए ग्राहक मिलते हैं और पुराने कस्टमर भी बरकरार रहते हैं।
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड
इस एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के तहत एकॉर लाइव लिमिटलेस, विंढम रीवार्ड्स और आईजीएच वन रिवॉर्ड, मैरियट बॉनवॉय, क्लब आईटीसी जैसे होटल लॉयल्टी प्रोग्राम हैं। इन्हें आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिले रिवॉर्ड को ट्रांसफर कर सकते हैं। इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके होटल बुक करने में आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है।
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड
इस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट को होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके तहत आप एकॉर लाइव लिमिटलेस, विंढम रीवार्ड्स और आईजीएच वन रिवॉर्ड के जरिए आप अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में कन्वर्ट कर सकते हैं और छुट्टियों के दौरान किफायती होटल बुकिंग का पूरा मजा उठा सकते हैं।
अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को भी आप बड़ी आसानी से होटल बुकिंग प्रोग्राम में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस बैंक के रिवार्ड को मैरियट बॉन्वॉय के होटल लॉयल्टी मेंबरशिप प्रोग्राम में ट्रांसफर किया जा सकता है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का डिजि स्मार्ट क्रेडिट कार्ड
इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आपको मेक माय ट्रिप, क्लियर ट्रिप और यात्रा जैसी वेबसाइट पर होटल बुक करते वक्त 10 गुना तक का रिवार्ड पॉइंट मिल सकता है। यह आपको पूरे भारत और दुनिया के 12 एयरपोर्ट्स पर कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस देता है।
एचडीएफसी रेगलिया क्रेडिट कार्ड
यह क्रेडिट कार्ड आपको होटल बुकिंग पर डिस्काउंट तो देता ही है, साथ ही लाउंज एक्सेस की सुविधा भी देता है। 1 दिसंबर के बाद से लाउंज एक्सेस की सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 3 महीने के एक कैलेंडर क्वार्टर में कम से कम 1 लाख रुपए का खर्च क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जाना चाहिए। इस क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको भारत के 12 एयरपोर्ट लाउंज पर फ्री विजिट मिलती है।
होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में मिलते हैं किस तरह के फायदे
होटल लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत क्रेडिट कार्ड के रीवार्ड प्वाइंट्स से आपको रूम रेंट पर डिस्काउंट मिल सकता है। इतना ही नहीं होटल में मौजूद खाने पीने के समान पर और स्पा जैसी स्पेशल फैसिलिटी के लिए भी विशेष छूट मिलती है। अगर आपके पास ऐसा क्रेडिट कार्ड है, जो होटल लॉयल्टी प्रोग्राम ऑफर करता है तो आप समय से थोड़ा पहले चेक इन कर सकते हैं और लेट से चेकआउट कर सकते हैं।
आप अगर होटल में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खर्च करते हैं, तो आपको खाने पर और होटल का रूम बुक करने पर भी रिवॉर्ड मिलता है। कुछ क्रेडिट कार्ड तो लॉउन्ज एक्सेस भी देते हैं।
हर बैंक का अपना अलग-अलग लॉयल्टी प्रोग्राम होता है, जिसके तहत कार्ड होल्डर को सुविधा दी जाती हैं। इनमें भी आपको सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम जैसे ही तरह के होटल लॉयल्टी मेंबरशिप प्लान मिलते हैं।
आपको बताते चलें कि कुछ बैंक का टाई अप कई होटल प्रोग्राम के साथ होता है, जिससे कस्टमर अपने रिवॉर्ड पॉइंट को होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में ट्रांसफर कर सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications