नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल के दाम 82 रु प्रति लीटर से भी अधिक हैं। कार खरीदने वालों के पास ऐसे में सीएनजी या डीजल का ऑप्शन होता है। मगर वे लोग जो मोटरसाइकिल खरीदने की तैयारी में हैं उन्हें पेट्रोल के इस रेट से पहले ही झटका लग जाएगा। मगर दिक्कत ये है कि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं है। मोटरसाइकिल खरीदने से पहले 2 चीजें आम तौर पर देखी जाती हैं। पहली बाइक की कीमत और दूसरी सबसे जरूरी चीज है मोटरसाइकिल की माइलेज। माइलेज इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी से आपके सफर की लागत तय होती है। अगर माइलेज अच्छी हो तो आप 1 रु प्रति लीटर से भी कम कीमत पर सफर कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 5 बीएस-6 इंजन वाली मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत कम और माइलेज दमदार है।
टीवीएस स्पोर्ट
अधिक माइलेज वाली मोटरसाइकिल चाहने वालों के लिए टीवीएस स्पोर्ट सबसे बेस्ट है। टीवीएस मोटर की ये मोटरसाइकिल इस समय सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों में से है। टीवीएस स्पोर्ट में आपको 95 किमी प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। 95 किमी प्रति लीटर की माइलेज के सहारे आपके सफर पर लागत 1 रु प्रति लीटर से भी कम आएगी। बता दें कि इस मोटरसाइकिल में 99.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर और एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 7.4 बीएचपी की अधिकतम ऊर्जा और 7.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कीमत की बात करें तो आप इस मोटरसाइकिल को 52500 रु की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
बजाज प्लेटिना
ये मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट से भी सस्ती है। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 50,464 रु है। माइलेज की बात करें तो ये 90 किमी प्रति लीटर की जबरदस्त माइलेज देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मोटरसाइकिल को पिछले करीब 10 सालों में देश में खूब पसंद किया गया है। इसमें 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8500 आरपीएम पर 7.9 पीएस और 5500 आरपीएम पर 8.34 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।
बजाज सीटी 100
बजाज सीटी 100 देश में मौजूद सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में शामिल है। बजाज सीटी 100 आपको 89 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। बजाज सीटी 100 की शुरुआती कीमत सिर्फ 51,674 रु है। इंजन की बात करें तो बजाज सीटी 100 में ऊर्जा के लिए 102 सीसी वाला 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मौजूद है, जो 7.9 पीएस की पावर और 8.34 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। बजाज सीटी 100 देश में मौजूद सबसे पुराने मॉडलों में से भी है।
टीवीएस स्टार सिटी प्लस
भारत में जितनी भी बेहतर माइलेज वाली मोटरसाइकिलें हैं उनमें टीवीएस की अपनी अलग पहचान है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस कंपनी की एक और ऐसी ही मोटरसाइकिल है, जो दमदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल है। ये मोटरसाइकिल आपको एक लीटर में 86 किमी का सफर कराएगी। कीमत पर नजर डालें तो आप इसे 62,882 रु की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस मोटरसाइकिल में 109.7 सीसी का दमदार इंजन है।
हीरो की स्प्लेंडर प्लस
माइलेज की बात की जाए और हीरो स्प्लेंडर प्लस का नाम न आए ऐसा मुमकिन नहीं है। ये मोटरसाइकिल भी 80 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। यानी आप 1 लीटर पेट्रोल में 80 किमी का सफर कर सकते हैं। दूसरी खास बात ये है कि भारत में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस ही है। इस मोटरसाइकिल में 97.2 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications