नई दिल्ली, जुलाई 15। इस समय एसयूवी कार खरीदने का सपना तो सबका है, लेकिन बात अगर मिडिल क्लास फैमिली की हो तो बजट का कार खरीदने में बड़ा रोल होता है। मिडिल क्लास फैमिली को हमेशा ही किफायती दाम में एडजस्ट करना होता है। भारत में भी सभी कार निर्माता कंपनियां मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रख कर कुछ चुनिंदा मॉडल निकालती ही हैं। निसाल, मारुती सुजुकी, रेनॉल्ट, टाटा समेत सारी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां लोगों के लिए सस्ती एसयूवी कार बनाती हैं। चलिए आपको भारत के टॉप- 5 सस्ती और किफायती एसयूवी कारों के फीचर्स से अवगत कराते हैं।
1. निसान मैग्नाइट
निसान के इस पॉपुलर एसयूवी की इनीशियल एक्स-शोरूम कीमत 5.88 लाख से शुरू है। निसान की मैग्नाइट फिलहाल देश की सबसे सस्ती एसयूवी कार है। एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 100 एचपी की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। मैग्नाइट का एक 1.0 लीटर के पेट्रोल इंजन का भी आप्शन आता है। पेट्रोल इंजन की बात करें तो यह 71 एचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। निसान मैग्नाइट का इंजन 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। निसान अपने इस सस्ते एसयूवी में डुअल एयरबैग्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, अराउंट व्यू मॉनिटर, जैसे कई सेफ्टी फीचर्स देता है। निसान मैग्नाइट के केबिन में 7-इंच टीएफटी स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, एंबियंट मूड लाइटिंग, एयर प्यूरिफायर, रियर पार्किंग सेंसर समेत कई जरूरी फीचर्स हैं।
2. रेनो काइगर
रेनॉल्ट की इस एसयूवी कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू है। रेनो काइगर का इंजन दो पेट्रोल वेरिएंट के साथ आता है, काइगर का फर्स्ट इंजन वैरिएंट 1.0 लीटर की क्षमता के साथ एक नेचुरल एस्पायर्ड इंजन है। यह इंजन 72पीएस का पावर और 96एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। रेनो अपने ग्राहको को दूसरे वैरिएंट में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देता है, यह इंजन 100पीएस की पावर और 160एनएम का टॉर्क जेनरेट करता सकता है। रेनो काइगर में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ ही 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। काइगर के अन्य फिचर्स में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट एंड स्टॉप स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वॉयस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी, और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
3. किआ सॉनेट
किया भारतीय एसयूवी मार्केट में सबसे तेज आगे बढ़ रही है। किआ के सॉनेट एसयूवी कार की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.15 लाख रुपए है। सॉनेट दो पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर और 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई ऑप्शन के साथ आती है। सॉनेट एक डीजल इंजन ऑप्शन भी है, यह 1.5 L BS6 कंप्लायंट के साथ आती हैं। किआ की सॉनेट में ट्रांसमिशन ऑप्शन 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 7 स्पीड मिलते हैं। यह शानदार एसयूवी 10.25 इंच एचडी टचस्क्रीन हाइटेक इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, बोस 7 स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्ट प्योर एयर प्योरिफायर विद वायरस प्रोटेक्शन, ओटीए अपडेट्स के साथ यूवो कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एडवांस 4.2 इंच कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स के साथ आती है।
4. हुंडई वेन्यू
हुंडई की यह मजबूत एसयूवी 7.54 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ आती है। वेन्यू में तीन तरह के इंजन विकल्प है, 1.5-लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन 1.0-लीटर टर्बो जीडीआई और 1.2-लीटर MPi कप्पा पेट्रोल इंजन। हुंडई वेन्यू में 6-स्पीड मैनुअल या आईएमटी ट्रांसमिशन के साथ-साथ डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन होता है। वेन्यू में नॉर्मल, इको और स्पोर्ट तीन ड्राइव मोड भी मिलेगा। इस एसयूवी में सभी मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।
5. टाटा नेक्सन
मजबूती और सुरक्षा की बात करें तो टाटा का नाम सबसे पहले आता है। नेक्सन एसयूवी भारत की कम दाम में सबसे अधिक बिकने वाली कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.60 लाख रुपए से शुरू है। नेक्सन में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोटॉर्क डीजल इंजन के वेरिएंट है। टाटा की नेक्सन में एसयूवी 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। कार एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 4 स्पीकर साउंड सिस्टम, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर एसी वेंट्स, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, शार्क फिन एंटिवा और मल्टी ड्राइव मोड समेत कई फिचर्स के साथ आती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications