CNG Price Cut: दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि इस सीएनजी गैस कंपनी ने अपनी कीमतों में कटौती की है। गौरतलब है कि टोरेंट गैस सीएनजी ने कर में इस्तेमाल की जाने वाली सीएनजी गैस के दाम में 2.5 रुपए की कटौती की है। टोरेंट गैस के द्वारा यह कटौती अपनी सभी लोकेशन पर की गई है। इससे लोग सीएनजी वहां वाले लोगों के लिए फ्यूल पहले से भी ज्यादा सस्ता हो जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली और मुंबई के शहर के गैस रिटेलर्स ने सीएनजी की कीमतें कम की है और यही कारण है कि टॉरेंट गैस को भी अपने सीएनजी की कीमतों में गिरावट करनी पड़ रही है।

टोरेंट गैस सीएनजी कंपनी के द्वारा शुक्रवार को एक बयान दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इस कीमत में की गई कटौती के बाद सीएनजी पेट्रोल की तुलना में 45 प्रतिशत तक सस्ता हो गया है। वहीं डीजल की बात करें तो डीजल की तुलना में सीएनजी की कीमत 37 प्रतिशत तक काम हो गई है। सीएनजी सस्ती होने के साथ पेट्रोल और डीजल के मुकाबले काफी किफायती है और साथ में पॉल्यूशन भी कम करती है।
यह कंपनी सिर्फ यह कंपनी सिर्फ गाड़ियों के लिए नहीं बल्कि पाइपलाइन के जरिए घर में भी सीएनजी गैस पहुंचती है जिससे खाना बनाया जाता है। मीडिया में मौजूद रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी के पास 34 जिलों में गाड़ियों को सीएनजी देने का और घरों में पाइप के जरिए रसोई गैस उपलब्ध कराने का लाइसेंस दिया जा चुका है।
आखिर कंपनी ने क्यों घटाएं सीएनजी के दाम
कंपनी का कहना है कि सीएनजी गैस की कीमत में आई या गिरावट स्वच्छ ईंधन की उपयोग को बढ़ावा देने में मददगार हो सकती है। इसके अलावा नेचुरल गैस के परिवेश को बढ़ाने के उद्देश्य से भी कंपनी के द्वारा सीएनजी की कीमतों में कटौती की जा रही है। दौरान टॉरेंट गैस के प्रबंधक मनोज जैन का कहना है कि पर्यावरण अनुकूल सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने में टॉरेंट गैस हमेशा सबसे आगे रही है।
महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में 6 मार्च को सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम की कटौती की बात कही थी। इसके बाद अब सीएनजी 73.5 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत से आपको मिल जाएगी। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली और आसपास के शहरों में इसी तरह कीमत की कटौती की घोषणा की है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद इसकी संशोधन कीमत 74.09 रुपए प्रति किलोग्राम की होगी।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि क्लीन एनर्जी का बेहतर स्रोत होने के कारण और पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता होने की वजह से अब बजाज में सीएनजी की मोटरसाइकिल निकालने का फैसला भी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह दुनिया की पहली सीएनजी बाइक होगी और इससे आप पेट्रोल के मुकाबले कम खर्चे में लंबी दूरी तक तय कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications