Train Cancellation News: भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं और कई ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। सितंबर महीने में भी रेलवे नेटवर्क का विस्तार करने के लिए ये फैसला लिया है। इस काम की वजह से 15 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की हैं। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं। तो पहले एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको कि कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

इस कारण से कैंसिल की गई हैं ट्रेनें
भारत में हर रोज करोड़ों लोग रेलवे से सफर करते हैं। जिनके लिए रेलवे हजारों ट्रेनें चलाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से भारतीय रेलवे ने रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रेलवे ने अलग-अलग कारणों से कई ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया हैं।
जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन पर नई लाइन जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। जिसके चलते रेलवे ने अगले कुछ दिनों के लिए कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। अगर आप भी सितंबर महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो पहले रद्द ट्रेनों की सूची देख लें।
15 से अधिक ट्रेनें सितंबर में की गई हैं कैंसिल
ट्रेन संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस को 19 सितंबर से 27 सितंबर तक कैंसिल कर दिया गया है।
ट्रेन संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस - 19 सितंबर से 28 सितंबर तक कैंसिल किया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल - 19 सितंबर को रद्द रहेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल - 22 सितंबर को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल - 24 सितंबर को रेलवे ने कैंसिल किया है।
ट्रेन संख्या 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल - 19 सितंबर और 26 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल - 20 सितंबर को भी कैंसिल किया गया है।
ट्रेन संख्या 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल - 21 सितंबर को कैंसिल किया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 07648 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल 23 सितंबर को रद्द रहेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल - 23 सितंबर को रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल - 24 सितंबर को कैंसिल किया गया है।
ट्रेन संख्या 09033 उधना-बरौनी स्पेशल - 23 सितंबर और 25 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 09034 बरौनी-उधना स्पेशल - 25 सितंबर और 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09046 पटना-उधना स्पेशल - 21 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 09063 वापी-दानापुर स्पेशल - 24 सितंबर के लिए कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 09064 दानापुर-भेस्तान स्पेशल - 22 सितंबर, 23 सितंबर और 26 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल - 22 सितंबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल - 24 सितंबर को रद्द रहेगी।
ऐसे चेक करें नया रूट और टाइमिंग
अगर कोई ट्रेन कैंसिल हो गई है, तो इसकी जानकारी पाने के लिए, आप ये तरीके अपना सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
इसके बाद यहां राइट साइड में दिख रहे 'एक्सेप्शनल ट्रेन्स' ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसमें आपको कैंसिल, री-शेड्यूल, और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट दिख जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications