नयी दिल्ली। फुल-सर्विस एयरलाइन कंपनी विस्तारा एयरलाइंस ने आज अपनी 5वीं सालगिरह पर खास सेल शुरू की है। सेल के तहत डिस्काउंट पर एयरलाइन टिकट सिर्फ 995 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। अगर आप भी बेहद कम कीमत पर हवाई सफर करना चाहते हैं तो यह आपके लिए गोल्डन चांस है। मगर ध्यान रहे कि यह सेल सिर्फ 48 घंटों के लिए खुली है, जो 10 जनवरी को आधी रात में बंद हो जायेगी। विस्तारा की तरफ से कहा गया है कि विस्तारा अपने शानदार 5 वर्षों को सेलिब्रेट करने के लिए 48 घंटे की खास सेल लायी है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर उड़ान भरने के लिए सभी तीनों क्लासों के लिए सस्ते टिकट मिलेंगे। विस्तारा की सेल में सबसे सस्ता टिकट सिर्फ 995 रुपये का है। ये ऑफर सिर्फ कल रात के लिए इसलिए बेनेफिट लेने के लिए जल्दी करें।

घरेलू यात्रा पर सस्ते टिकट
विस्तारा की घरेलू उड़ानों के लिए टिकट इकोनॉमी क्लास के लिए 995 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के 1,995 रुपये लिए और बिजनेस क्लास के लिए 5,555 रुपये से शुरू है। वहीं इंटरनेशनल उड़ानों के लिए इकोनॉमी क्लास के लिए 14,555 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के 19,995 रुपये लिए और बिजनेस क्लास के लिए 35,555 रुपये से शुरू है। इनमें सभी तरह के टैक्स और चार्ज भी शामिल हैं। ऑफ़र के तहत 25 जनवरी से 30 सितंबर 2020 के बीच यात्रा वैध होगी। ये दोनों तारीखें इसमें शामिल हैं। बुकिंग करने के लिए कम से कम 15 दिनों की एडवांस खरीद भी आवश्यक है।
जल्दी करें क्योंकि सीट हैं लिमिटेड
सेल के लिए रखी गयी सीटें सीमित हैं जो आपको पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी। ऑफर के तहत, मुंबई-दिल्ली फ्लाइट टिकट 2,955 रुपये, मुंबई-गोवा टिकट 1995 रुपये, दिल्ली-बेंगलुरु टिकट 3355 रुपये और मुंबई-बेंगलुरु टिकट 2,055 रुपये से शुरू है। विस्तारा के अंतरराष्ट्रीय रूटों दिल्ली और बैंकॉक के बीच रिटर्न फ्लाइट टिकट 14,995 रुपये, दिल्ली-सिंगापुर 20,495 रुपये, मुंबई-कोलंबो 14,555 रुपये और मुंबई-दुबई 18,555 रुपये और मुंबई-सिंगापुर 21,995 रुपये से शुरू है।
यह भी पढ़ें - एयर इंडिया नहीं रहेगी सरकारी एयरलाइन, जीओएम ने दी विनिवेश की मंजूरी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications