नई दिल्ली, जून 5। भारत में कई बाइक कंपनियां हैं। इन्हीं में से एक टीवीएस मोटर। टीवीएस मोटर के पास एक से एक शानदार बाइके हैं। इनमें स्पोर्ट्स बाइक भी शामिल हैं। टीवीएसके के पास जो स्पोर्ट्स बाइके शामिल हैं उनमें टीवीएस अपाचे भी शामिल है। टीवीएस अपाचे भारत में काफी पसंद की जाने वाली बाइक है। मगर इसकी कीमत भी काफी हाई-फाई है। पर आप चाहें तो इस बाइक को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आगे जानिए कैसे।
सेकंड हैंड बाइक खरीदें
टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 अपाचे के उपलब्ध कई मॉडलों में से एक है। अपाचे आरटीआर 200 की कीमत 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट के लिए ये दाम 1.45 लाख रुपये तक जाता है। मगर यदि आप इसी बाइक को खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो टेंशन की बात नहीं। शुरुआत में इसी बाइक का सेकंड हैंड मॉडल खरीद कर काम चला सकते हैं।
कहां से खरीदें
कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर अपाचे के पुराने मॉडल सस्ते में मिल रहे हैं। इनमें बाइकदेखो वेबसाइट भी शामिल है। इस साइट पर टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 का 2017 का एक मॉडल बिक रहा है। इसकी कीमत 38,000 रुपये रखी गई है। क्विकर वेबसाइट पर भी इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यहां से आपको ये बाइक 45,000 रुपये में मिलेगी।
एक और ऑफर है
एक अन्य वेबसाइट है ओएलएक्स। यहां भी अपाचे का 2017 मॉडल लिस्ट किया गया है। यहां पर इस बाइक की कीमत 50,000 रुपये है। बता दें कि टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 में 197.75 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.82 पीएस की पावर और 16.8 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
जानिए बाकी फीचर्स
बाइक में ब्रेकिंग सिस्टम काफी अच्छा है। इसके फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक मौजूद है। इसके साथ सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 के माइलेज की बात करें तो यह 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
टीवीएस की बिक्री
टीवीएस मोटर कंपनी ने खुलासा किया है कि इसने मई 2022 में 3,02,982 इकाइयां बेची हैं। कुल आंकड़ों में एक बड़ा योगदान घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री का रहा है जिसमें 268 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। निर्यात को छोड़कर, कंपनी ने लगभग सभी क्षेत्रों में वृद्धि देखी। मई 2021 की तुलना में, जब टीवीएस ने कुल 1,66,889 वाहन बेचे, इसकी बिक्री में 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल और मई 2022 के बिक्री आंकड़ों के बीच अंतर को देखते हुए, टीवीएस ने केवल 2.6 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की। मई 2021 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,54,416 इकाइयों से बढ़कर मई 2022 में 2,87,058 इकाई हो गई। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री मई 2021 में 52,084 इकाइयों से बढ़कर मई 2022 में 1,91,482 इकाई हो गई। दोपहिया वाहनों में मोटरसाइकिलों की बिक्री मई 2021 में 1,25,188 इकाइयों से बढ़कर मई 2022 में 1,48,560 इकाई हो गई। इस बीच, स्कूटर की बिक्री में 413 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications