टीवीएस समूह ने पुनर्गठन का फैसला लिया है, जिसके तहत होल्डिंग कंपनी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। फैमिली ग्रुप के हर सदस्य के पास संबंधित कंपनियों में प्रवर्तक हिस्सेदारी पर पूरा स्वामित्व होगा।
नई दिल्ली: टीवीएस समूह ने पुनर्गठन का फैसला लिया है, जिसके तहत होल्डिंग कंपनी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। फैमिली ग्रुप के हर सदस्य के पास संबंधित कंपनियों में प्रवर्तक हिस्सेदारी पर पूरा स्वामित्व होगा और किसी तरह की क्रॉस होल्डिंग नहीं होगी। टीवीएस परिवार के सदस्यों ने आज मेमोरेंडम ऑफ फैमिली अरेंजमेंट की शर्तों पर सहमति जता दी। जानकारी के मुताबिक, टीवीएस फैमिली में बंटवारे का प्रबंधन के संपूर्ण स्वामित्व के साथ पूरा जुड़ाव है, जो पहले से ही मौजूदा कंपनियों के प्रबंधन में हैं। यहां किसी तरह की क्रॉस होल्डिंग नहीं होगी।

वेणु श्रीनिवासन ऐंड फैमिली (सुदर्शन वेणु समेत) टीवीएस मोटर और समूह की अन्य कंपनियों (टीवीएस क्रेडिट, सुंदरम क्लेटॉन आदि समेत) के प्रबंधन में होंगे। हर पारिवारिक समूह को ब्रांड और कंपनी का आवंटन किया गया। पारिवारिक व्यवस्था के तहत टीवीएस समूह की विभिन्न सूचीबद्ध व असूचीबद्ध कंपनियों का मौजूदा प्रबंधन परिवार के उसी सदस्य के पास बना रहेगा। टीवीएस परिवार के नामांकित सदस्य इस व्यवस्था को लागू करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार करेंगे।
किसी तरह की क्रॉस होल्डिंग नहीं होगी। टीवीएस समूह में मूल संस्थापक टी वी सुंदरम आयंगर की तरफ से शुरू किए गए कारोबार हैं और उनके वंशज टीवीएस फैमिली के सदस्य हैं। टीवीएस फैमिली 100 साल से ज्यादा समय से विभिन्न इकाइयों के जरिये अलग-अलग तरह के कारोबार में है, जिसमें टीवीएस फैमिली की शाखाओं ने टीवीएस आयंगर ऐंड संस प्राइवेट लिमिटेड, सुंदरम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और सदर्न रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड (संयुक्त रूप से टीवीएस होल्डिंग कंपनीज के तौर पर संदर्भित) के जरिए निवेश किया है। विभिन्न दशकों में टीवीएस फैमिली ने अपने कारोबार का विस्तार किया और टीवीएस समूह कारोबारी दिग्गज बन गया, जिसके हित अलग-अलग तरह के कारोबार में हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications