नई दिल्ली, जुलाई 11। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलोन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के समझौते को रद्द करने की घोषणा कर दी है। मस्क के इस फैसले के बाद आज सोमवार को शुरुआती प्रीमार्केट ट्रेड में ट्विटर के शेयर तेजी से नीचे गिरे। ट्विटर के शेयर में 9 प्रतिशत की गिरावट आई वही एलन मस्क के टेस्ला का शेयर यूएस प्रीमार्केट ट्रेड में लगभग 1 प्रतिशत के लाभ में था।
फर्जी खातों की जानकारी नहीं दे पाया ट्विटर
एलन मस्क के वकील ने शुक्रवार को ट्विटर के बोर्ड को सूचित किया था कि मस्क ट्विटर के साथ सौदे को रद्द करना चाहते हैं। एलन मस्क ने एक लेटर भी लिखा था जिसमें उन्होंने ट्विटर पर बॉट और फर्जी खातों की संख्या न बताने का आरोप लगाते हुए डील रद्द करने की बात कही थी।
ट्विटर ने दी है जानकारी
दूसरी ओर ट्विटर का कहना है कि ट्विटर ने मस्क को फेक अकाउंट और बॉट से संबंधित आवश्यक जानकारी दी है। ट्विटर ने बताया की फेक अकाउंट दैनिक उपयोगकर्ताओं के कुल संख्या के 5 प्रतिशत तक हो सकते हैं। ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा है कि कंपनी समझौते को लागू करने के लिए डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में कानूनी कार्रवाई करेगी।
मस्क ने मीम से दिया जवाब
मस्क ने सोमवार को खराब सौदे पर ट्विटर प्रबंधन का मजाक उड़ाते हुए एक मीम पोस्ट करके जवाब दिया। मीम में उन्होंने हंसते हुए टेक्स्ट के साथ-साथ यह दावा किया कि कंपनी उन्हें अदालत में इसे खरीदने के लिए "मजबूर" करने की कोशिश कर रही है। मस्क ट्विटर के सबसे लोकप्रिय उपयोगकर्ताओं में से एक है। एलोन मस्क के ट्विटर पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
ट्विटर की डील पूरी करने की कोशिश
ट्विटर बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने कहा है कि वह इस डील को पूरा करना चाहते है और कंपनी इसके लिए प्रयासरत है। मस्क के डील को कैंसिल करने के बाद टेलर ने कहा की कंपनी डील पूरी करने के लिए कोर्ट का रुख करेगी। ट्विटर के सीईओ ने भी कहा की कंपनी मस्क के साथ समझौते को पूरा करना चाहती है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications