Twitter : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर डील को गुरुवार को फाइनल कर दिया। शुक्रवार को ट्विटर को खरीदने बाद एलन मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से हटा दिया। साथ ही सीएफओ नेड सेगल और लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी हटा दिया।

कंपनी हर्जाने के तौर पर तीनों अधिकारियों को 100 मिलियन डॉलर देगी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी हर्जाने के तौर पर तीनों अधिकारियों को 100 मिलियन डॉलर यानी 823 करोड़ रूपये देगी। इसमें ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को सबसे अधिक पैसा मिलेंगे। पराग अग्रवाल को 50 मिलियन डॉलर (412 करोड़ रूपये) मिलेंगे। वहीं नेड सेगल को 37 मिलियन डॉलर मिलेंगे (304 करोड़ रुपए) मिलेंगे और विजया गड्डे को 17 मिलियन डॉलर (करीब 140 करोड़ रुपए) ट्विटर देगी। वहीं अप्रैल में रिसर्च फर्म इक्विलर ने कहा था कि पराग अग्रवाल को टर्मिनेट किया जाता हैं, तो पराग अग्रवाल को 346 करोड़ रूपये मिलेंगे। यह आंकलन इक्विलर ने उनकी बेस सैलरी और सारी इक्विटी अवॉर्ड्स के आधार किया था।

पराग अग्रवाल नवंबर 2021 में ट्विटर के सीईओ बने थे
बता दें जैक डोर्सी ने पिछले वर्ष नवंबर इस्तीफा दिया था। उसके बाद पराग अग्रवाल को कंपनी का सीईओ बनाया गया था। पराग अग्रवाल कंपनी के सीईओ नहीं बने थे। उससे पहले वे ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे।
उन्हें वेतन और दूसरे भत्तों के रूप में वर्ष 2021 में 3.04 करोड़ डॉलर मिले थे। कंपनी के सीईओ के रूप में पराग अग्रवाल का वार्षिक वेतन जो हैं वो 1 मिलियन डॉलर यानी 9.24 करोड़ रुपये बताया गया था।

छंटनी हो सकती है 5,600 कर्मचारियों की
द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने कंपनी के जो 7,500 कर्मचारी हैं। उनमें से 75 प्रतिशत कर्मचारी यानी लगभग 5,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकते हैं। उन्होंने ट्विटर डील के समय संभावित निवेशकों से यह बात कही थी। हालांकि जब यह रिपोर्ट सामने आई थी। उसके बाद ट्विटर के जो जनरल काउंसल सीन एडगेट हैं। उन्होंने इससे इनकार किया है। कर्मचारियों को ईमेल भेज कर कहा गया कि कर्मचारियों की छंटनी को लेकर कपंनी अभी कोई योजना नहीं बना रही हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications