Budget 2024 for Railways in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024 पेश करेंगी। इस बार भारतीय रेलवे को बड़ी सौगात मिल सकती थी। अंतरिम बजट 2024 में, मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय रेलवे के लिए पूंजीगत व्यय के लिए रिकॉर्ड 2,52,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

मिल सकते हैं नए इकोनॉमिक कॉरिडोर (Railways Budget 2024 Expectation)
आम बजट में 3 से 4 नए इकनॉमिक कॉरिडोर का एलान हो सकता है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत कोल और मिनरल के लिए अलग कॉरिडोर बनाने का एलान हो सकता है। इसके अलावा स्टेशन पुनर्विकास और गति शक्ति मिशन को भी प्राथमिकता मिल सकती है। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। रेल दुर्घटनाओं को देखते हुए बजट में ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम कवच के लिए निर्धारित राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है।
शुरु हो सकत हैं नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें (Budget 2024 Railways Expectation)
देश में पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा इस बजट में हो सकती है। यह भी संभावना है कि स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस में 16 कोच होंगे और इसमें राजधानी की तरह थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी के कोच हो सकते हैं।
इसके अलावा ट्रेन में बर्थ, एयर डक्ट, केबल डक्ट, वॉशरूम के डिजाइन भी राजधानी से अलग होंगे। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी. प्रति घंटे होगी, जिससे लंबी दूरी कम समय में पूरी की जा सकें। जिस तरह वंदे भारत में चेयरकार और एग्जक्यूटिव क्लास में फर्क होता है।
बुलेट ट्रेन के लिए नए रूट्स का ऐलान
इसके अलावा बुलेट ट्रेन के नए रूट्स का ऐलान किया जा सकता है। बजट में 7 रूटों पर बुलेट ट्रेन शुरु करने करने का निर्णय लिया जा सकता है। वाराणसी-पटना-हावड़ा, दिल्ली-अहमदाबाद, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-अमृतसर पर ये ट्रेनें शुरु की जा सकती हैं।
चुनाव के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर्स ट्रेन के अलावा वंदेभारत मेट्रो को जल्द पर ट्रैक पर उतारने की बात कही थी। इस वजह से माना जा रहा है कि बजट में इन दोनों श्रेणियों के लिए कोई घोषणा की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications