Union Budget 2026, Budget 2026-27: भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के यूनियन बजट को अधिक समावेशी बनाने के लिए 'जन भागीदारी' के तहत आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने वाली हैं। इस महत्वपूर्ण घटना से पहले, केंद्र सरकार ने देश के आम नागरिकों से आगामी बजट के लिए अपने सुझाव आमंत्रित किए हैं।

वित्त मंत्रालय का उद्देश्य है कि बजट में लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों को शामिल किया जाए, ताकि समावेशी विकास और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा मिले। सरकार का मानना है कि जनभागीदारी से नीतियां अधिक व्यावहारिक, संतुलित और विकासोन्मुख बनती हैं, जिससे बेहतर नीति-निर्माण और समग्र राष्ट्रीय विकास संभव होता है।
सुझाव कहां और कैसे भेजें?
इच्छुक नागरिक MyGovIndia की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी राय साझा कर सकते हैं।
- प्लेटफॉर्म: MyGov.in पोर्टल के माध्यम से।
- डायरेक्ट लिंक: https://www.mygov.in/group-issue/inviting-ideas-and-suggestions-union-budget-2026-2027/
- प्रक्रिया:MyGov.in पर जाएं और लॉगिन करें (अगर अकाउंट नहीं है तो रजिस्टर करें)।
- ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके संबंधित सेक्शन में जाएं।
- अपना सुझाव टेक्स्ट में लिखें या विस्तृत सुझाव के लिए PDF अपलोड करें।
कौन दे सकता है सुझाव?
सरकार के अनुसार, कोई भी छात्र, प्रोफेशनल, गृहिणी, रिटायर्ड व्यक्ति या कोई भी आम नागरिक बजट को लेकर अपने सुझाव भेज सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
- सुझाव भेजने की शुरुआत: 17 दिसंबर 2025 से।
- सुझाव भेजने की आखिरी तारीख: 16 जनवरी 2026, शाम 5:30 बजे IST तक।
- बजट पेश होने की संभावित तारीख: 1 फरवरी 2026
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications