Uniparts India IPO : किसी भी कंपनी का आईपीओ कमाई का अच्छा मौका होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शेयर बाजार में कंपनी के शेयर की लिस्टिंग यदि प्रीमियम पर हो तो एक ही दिन में आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। देखा गया है कि अधिकतर आईपीओ मुनाफा कराते हैं। इसी कड़ी में एक नया आईपीओ खुला है। ये है यूनिपार्ट्स इंडिया का आईपीओ। ये आईपीओ आपको अच्छा प्रोफिट करा सकता है।
कितना है प्राइस बैंड
यह आईपीओ 30 नवंबर को खुल गया है, जबकि 2 दिसंबर 2022 तक इसमें आवेदन किया जा सकता है। एंकर बुक 29 नवंबर को एक दिन के लिए खुली थी। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 548-577 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
कैसे होगा मुनाफा
जैसा कि हमने बताया कि कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 548-577 रु है। मगर ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) इस समय शेयर का 120 रु है। यानी ये आईपीओ आपको प्रति शेयर 120 रु का फायदा करा सकता है, यदि इसके जीएमपी में गिरावट न आए। ध्यान रहे कि लिस्टिंग वाले दिन तक जीएमपी कम भी हो सकता है और बढ़ भी सकता है।
क्या होता है जीएमपी
आईपीओ जीएमपी हमें वह प्रीमियम दिखाता है जो कोई व्यक्ति ग्रे मार्केट में संबंधित आईपीओ के लिए भुगतान करने को तैयार है। आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस का पूर्वानुमान लगाने के लिए इसका अक्सर उपयोग किया जाता है।
कितने शेयरों की लॉट
निवेशक न्यूनतम 25 शेयरों और उसके बाद 25 शेयरों के गुणक में आवेदन कर सकते हैं। यानी इसमें लॉट 25 शेयरों की है। इसलिए रिटेल निवेशक एक लॉट के लिए न्यूनतम 14,425 रुपये प्रति लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए 1,87,525 रुपये का निवेश कर सकते हैं। ओएफएस का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टिट्यूश्नल इंवेस्टर्स (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित है। हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए बाकी 35 प्रतिशत आरक्षित है।
ये है आईपीओ की बाकी डिटेल
यूनिपार्ट्स का आईपीओ एक ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) है। प्राइस बैंड के हाई प्राइस पर शेयरों को बेचने से प्रमोटरों को 835.6 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। ऑफर पर 1.44 करोड़ शेयर होंगे। इस ऑफर के जरिए अशोका इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स और अंबादेवी मॉरीशस होल्डिंग इस कंपनी की होल्डिंग्स से बाहर निकल जाएंगे। ये दोनों कंपनी के आईपीओ में क्रमशः 71.8 लाख शेयर और 21.54 लाख शेयर बेच रहे हैं। प्रमोटरों में करण सोनी 2018 सीजी-एनजी नेवादा ट्रस्ट और मेहर सोनी 2018 सीजी-एनजी नेवादा ट्रस्ट प्रत्येक 11 लाख शेयर बेचेंगे, जबकि 22 लाख शेयर पामेला सोनी द्वारा बेचे किए जा रहे हैं। इंडिविजुअल शेयरधारकों में से एंड्रयू वॉरेन कोड, जेम्स नॉर्मन हेलेन, केविन जॉन, डेनिस फ्रांसिस डेडेकर, मेल्विन कीथ गिब्स, वाल्टर जेम्स ग्रुबर, वेंडी रीचर्ड हैमेन, मार्क लुइस डावसन, ब्रैडली लॉरेंज मिलर, मैरी लुईस अर्प, डायना लिन क्रेग, मार्क क्रिस्टोफर डोरौ, क्रेग ए जॉनसन और मिस्टी मैरी गार्सिया कुल 7.47 लाख शेयर बेचेंगे। 1994 में शुरू की गयी यूनिपार्ट्स इंडिया इंजीनियर्ड सिस्टम्स और सॉल्यूशंस की वैश्विक निर्माता है। यह कृषि और निर्माण, वानिकी और खनन (सीएफएम) और आफ्टरमार्केट क्षेत्रों में ऑफ-हाइवे बाजार के लिए सिस्टम और कंपोनेंट के प्रमुख सप्लायर में से एक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications