
UP Govt Scheme : उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार के कर्मचारियों के लिए पिछले साल एक योजना शुरू की गयी थी। जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की थी, जिससे 22 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों सहित 75 लाख लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गयी थी।
क्या है इस योजना का फायदा
इस योजना के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों को अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध दी जाती है। इलाज का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को कैशलेस इलाज की सुविधा तो मिलती ही है, साथ ही उनका समय पर और निशुल्क इलाज होता है। इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कैशलेस इलाज सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से मांग रही है। उत्तर प्रदेश देश में इस योजना को शुरू करने वाला पहला राज्य रहा है। इससे जरूरतमंद सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के इलाज की समस्या का समाधान होता है।
इमरजेंसी में मिलता है फायदा
पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत इमरजेंसी या गंभीर बीमारी होने पर उन्हें कैशलेस इलाज मुहैया कराया जाता है। ध्यान रहे कि इस योजना का फायदा केवल सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी ही ले सकते हैं और वे भी ऑनलाइन आवेदन करके। योजना का फायदा पहुंचाने के लिए सभी कर्मचारियों को राज्य सरकार एक स्वास्थ्य कार्ड जारी करती है।
कैसे करें आवेदन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (up.gov.in) पर जाएं। वहां होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन का विकल्प चुनें। इसके बाद जब एप्लिकेशन फॉर्म पेज स्क्रीन पर दिखे तो जरूरी जानकारी सबमिट करें। इस जानकारी में नाम, पिता / पति का नाम, जन्म तिथि आदि शामिल होंगे। आखिर में दस्तावेज अपलोड करें। ये जरूरी फार्म भरने के बाद अंत में सबमिट पर क्लिक करें।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और राशन कार्ड।
ये हैं जरूरी बातें
आवेदक का यूपी का स्थायी निवासी होना जरूरी है और उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी कर्मचारियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। पेंशनभोगियों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications