Upcoming IPO : अगर आप आईपीओ में निवेश करते हैं, तो फिर आपको इस हफ्ते निवेश करने के लिए कई सारे मौके मिलने वाले हैं। इस हफ्ते 4 आईपीओ खुल रहे है। इनमें 1 मेनबोर्ड आईपीओ और शेष 3 स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज सेगमेंट से हैं। इनमें अहासोलर टेक्नोलॉजीज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, काका इंडस्ट्रीज और सर्विस केयर शामिल हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

पहले आईपीओ की बात करें तो यह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ है। यहां आईपीओ 12 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह ऑफर 14 जुलाई को बंद हो जायेगा। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है और इसके लिए 23-25 रु प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह ऑफर 500 करोड़ रु का है।
क्यूआईबी के लिए इसकी एंकर बुकिंग 1 दिन के लिए 11 जुलाई को खुलेगी। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ऑफर साइज का 75 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी के लिए आरक्षित रखा है। हाई- नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए 15 प्रतिशत आरक्षित रखा है। वही, शेष 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है। फ्रेश इश्यू पर यह ऑफर बेस्ड है।
यह काका इंडस्ट्रीज का आईपीओ है। पॉलिमर-बेस्ड प्रोफाइल मैन्युफैक्चरर काका इंडस्ट्रीज का आईपीओ आज खुल रहा है और यह आईपीओ 12 जुलाई को बंद होगा। 7 जुलाई को एंकर बुक के जरिए कंपनी ने 6 करोड़ रु से ज्यादा जुटा लिए हैं। कम्पनी 55-58 रु प्रति शेयर के प्राइस बैंड में 21.23 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
इस आईपीओ का नाम अहासोलर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ है। ये आईपीओ आज खुलने वाला है और यह आईपीओ 13 जुलाई को बंद होगा। यह 12.85 करोड़ रु का आईपीओ है। यह फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। इसके लिए प्रति शेयर 157 रु का प्राइस तय किया गया है।
14 जुलाई को स्टाफिंग और आउटसोर्सिंग सर्विसेज प्रोवाइडर सर्विस केयर का आईपीओ खुलेगा। वही, यह आईपीओ 18 जुलाई को बंद होगा। 30.86 लाख शेयरों वाले आईपीओ के लिए अभी इश्यू प्राइस अभी तय नहीं हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications