Upcoming Dividend News: शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते निवेशकों को तगड़ा रिटर्न मिल रहा. बाजार की तेजी में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ. शेयर में तेजी के अलावा धड़ाधड़ से डिविडेंड देने से भी निवेशकों की कमाई हो रही. डिविडेंड देने के लिहाज से सरकारी कंपनियां अव्वल हैं. आज फोकस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL Dividend Updates) है, जिसने डिविडेंड को लेकर अपडेट दिया है. शेयर BSE पर करीब ढाई फीसदी की मजबूती के साथ 5285 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
डिविडेंड पर आया जरूरी अपडेट
एक्सचेंज फाइलिंग में HAL ने कहा कि बुधवार यानी 26 जून 2024 को बोर्ड मीटिंग है. मीटिंग में FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड पर विचार किया जा सकता है. इससे पहले सरकारी डिफेंस कंपनी ने 20 फरवरी 2024 को 22 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया. सरकारी PSU स्टॉक सितंबर 2023 में स्प्लिट हुआ. इसके तहत शेयर विभाज रेश्यो 10:1 रहा. इससे पहले अगस्त 2023 को 15 रुपए प्रति शेयर और 20 मार्च 2023 में 20 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड का दिया है.
HAL ने FY24 में अब तक 440% यानी 22 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुका है, जबकि FY23 में कंपनी ने 550% का डिविडेंड दिया था. बता दें कि कंपनी ने मार्च 2019 से अब तक 11 डिविडेंड का भुगतान किया है.

फोकस में डिफेंस कंपनियां
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय का फोकस एक्सपोर्ट पर बढ़ा है. इसके तहत समय के साथ डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़ाने पर है. इसके चलते सरकारी और प्राइवेट डिफेंस कंपनियां रडार पर हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2028-29 के लिए एक्सपोर्ट टारगेट 50 हजार करोड़ रुपए का किया है.
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने HAL पर खरीदारी की रेटिंग दी. साथ ही शेयर पर 5725 रुपए का टारगेट दिया है. ICICI डायरेक्ट ने भी खरीदारी के लिए राय दी है. शेयर पर 5700 रुपए का टारगेट दिया है. ट्रेंडलाइन डेटा के मुताबिक HAL पर 13 एनलिस्ट्स ने खरीदारी की सलाह दी.
HAL के शेयर परफॉर्मेंस
शेयर BSE पर करीब 3% की मजबूती के साथ 5316 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा. शेयर ने 19 जून को ही 5,585 रुपए का हाई बनाया, जोकि 52-वीक हाई है. शेयर पिछले 6 महीने में 96% रिटर्न दिया है. शेयर 1 साल में 191% का रिटर्न दे चुका है. 2 साल की अवधि में 490% का रिटर्न दिया है. एक्सचेंज पर कुल मार्केट कैप 3,55,721 करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications