Dividend Stocks News: शेयर बाजार में लोकसभा इलेक्शन के नतीजों से पहले तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स ऑल टाइम हाई से करीब 2 फीसदी तक फिसल गए हैं. FIIs की मई में लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव है, लेकिन रिजल्ट्स सीजन के दम पर स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है. नतीजों के साथ साथ लिस्टेड कंपनियां शेयरहोल्डर्स के लिए FY24 के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसका फायदा लेने के लिए जरूरी है डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट का पता है. 13 मई से शुरु होने जा रहे हफ्ते में 13 कंपनियों के डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट है, जिसमें TCS, GCPL समेत अन्य शामिल हैं.
Standard Capital Markets
स्मॉलकैप सेक्टर की NBFC ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 0.01 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. शेयर की कीमत 1.72 रुपए है. कुल मार्केट कैप 253 करोड़ रुपए रही. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 13 मई है.
14 मई को है रिकॉर्ड डेट
गोदरेज ग्रुप की FMCG कंपनी शेयरहोल्डर्स को 10 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है. इसके लिए 14 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. शेयर 1320 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जिसका मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपए है. Gravita India भी 5.2 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई है. शेयर 910 रुपए के भाव पर शुक्रवार को बंद हुआ था. Omax Autos ने शेयरहोल्डर्स के लिए 1 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई है.
15 मई को इन शेयरों पर रहेगी नजर
Ador Welding Ltd शेयरहोल्डर्स को 18.50 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे रही है. Aptus Value Housing FInance 2.5 रुपए प्रति शेयर केअंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. Coforge Ltd भी 19 रुपए का डिविडेंड दे रही. Hindustan Zinc 10 रुपए का डिविडेंड दे रही. IRB Infra भी 10 पैसे के डिविडेंड को मंजूरी दी. इन सभी के लिए रिकॉर्ड डेट 15 मई है.

TCS Dividend Record date
टाटा ग्रुप की कंपनी और IT सेक्टर की लीडर TCS ने डिविडेंड को मंजूर किया है. FY24 के लिए कंपनी 28 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही है. 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली कंपनी के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई है. इसका शेयर प्राइस 3895 रुपए है.
3 शेयर भी देंगे डिविडेंड
डिविडेंड देने वाली कंपनियों में Adore Fontech का नाम भी शामिल है. कंपनी शेयरहोल्डर्स को 6 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. Craftsman Automation ने FY24 के लिए 12.25 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है. Nicco Parks & Resorts भी 135.25 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. 3 डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 मई तय किया गया है.
डिविडेंड क्या होता है?
डिविडेंड यानी लाभांश (Dividend) किसी भी कंपनी की आय के कुछ हिस्से का उसके शेयरहोल्डर्स के एक वर्ग के बीच डिस्ट्रिब्युशन है, जिसे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तय करते हैं. डिविडेंड पेमेंट करने वाली कंपनियों के साधारण शेयरहोल्डर्स आम तौर पर तब तक योग्य होते हैं जब तक कि डिविडेंड एक्स-डेट से पहले उनके पास स्टॉक होता है. डिविडेंड का पेमेंट नकदी या अतिरिक्त स्टॉक के रूप में किया जा सकता है.
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications