Upcoming IPO: पिछले महीने प्राइमरी मार्केट में मेन-बोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंटों की कई कंपनियों के शेयरों की बंपर लिस्टिंग हुई। इन लिस्टिंग में टाटा टेक और गांधार ऑयल रिफाइनरी शामिल हैं। मार्केट में इस सप्ताह 2 आईपीओ आएंगे। जबकि 3 आईपीओ पहले ही खुले हैं, जिन आईपीओ में अभी पैसा लगाने का मौका है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

शीतल यूनिवर्सल
सोमवार से शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ खुल गया है। 6 दिसंबर तक सके आईपीओ में आवेदन किया जा सकता है। इसके आईपीओ में शेयरों का रेट 70 रु है। शीतल यूनिवर्सल एक एसएमई कंपनी है।
आईपीओ वॉच के मुताबिक, इसका जीएमपी 7 रु पर है। इसका मतलब ये 10 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबध्य हो सकता है लेकिन ये जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ भी सकता है।
एक्सेंट माइक्रोसेल
8 दिसंबर, 2023 को एक्सेंट माइक्रोसेल का आईपीओ खुलेगा और एक्सेंट माइक्रोसेल का आईपीओ 12 दिसंबर, 2023 को बंद होगा। इसके शेयरों का प्राइस बैंड 133 से 140 रु है। वही, इसका न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयर है।
ये 3 आईपीओ खुले हुए हैं
एवेन्यू टेक्नोलॉजीज आईपीओ
30 नवंबर को नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजीज आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और यह आईपीओ आज यानी 4 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 16 से 18 रु प्रति शेयर है। लॉट साइज 8000 शेयरों की है।
मैरीनट्रांस इंडिया आईपीओ
यह आईपीओ 30 नवंबर को खुला और 5 दिसंबर को बंद होगा। इसके शेयरों का प्राइस बैंड 26 रु प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 4000 शेयरों की है।
ग्राफिसैड्स आईपीओ
ग्राफिसैड्स का आईपीओ 30 नवंबर को खुला है और यह आईपीओ 5 दिसंबर को बंद होगा। ग्राफिसैड्स के आईपीओ में शेयरों की कीमत 111 रु प्रति शेयर है। न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों की है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: इस फसल की खेती से होगी 3 गुना कमाई, जानिए नाम
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications