दो महीने में उड़द दाल दोगुना हो गए। महंगाई की मार से परेशान उपभोक्ताओं को अब दाल के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
नई दिल्ली: दो महीने में उड़द दाल दोगुना हो गए। महंगाई की मार से परेशान उपभोक्ताओं को अब दाल के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। प्याज, लहसुन और खाद्य तेल के बाद अब उड़द दाल की बढ़ती कीमत लोगों को परेशान कर सकती है। बीते दो महीने में उड़द का भाव 2,500 रुपये क्विंटल बढ़ चुका है और बीते छह दिनों में मटर के दाम में 600 रुपये क्विंटल की वृद्धि हुई है।

बारिश के कारण उड़द की फसल को भारी नुकसान
मानसून सीजन के आखिर में हुई भारी बारिश से प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों में उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिसके कारण इसके दाम में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। उधर, रबी सीजन के दलहन फसलों की बुवाई भी सुस्त चल रही है, जिससे आने वाले समय में तमाम दलहनों का दाम बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऑल इंडिया दाल एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसाार बारिश के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में उड़द की फसल को भारी नुकसान हुआ जिसके कारण उत्पादन कम होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में करीब 40-60 फीसदी उड़द की फसल को नुकसान हुआ है और इस समय जो फसल बाजार में आ रही है उसकी क्वालिटी काफी खराब है।OnePlus सालगिरह सेल, जानिए कितने सस्ते मिल रहे माबाइल फोन ये भी पढ़ें
बीते दो महीने में उड़द के दाम में 2,500-3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी
वहीं महाराष्ट्र के जलगांव में देसी उड़द का भाव शुक्रवार को 7,925 रुपये प्रति क्विंटल था। मुंबई में एफएक्यू उड़द का भाव 7,650 रुपये प्रति क्विंटल जबकि चेन्नई में एफएक्यू उड़द का भाव 7,850 रुपये और एसक्यू उड़द का भाव 8,600 रुपये प्रति क्विंटल था। जबकि कानपुर में मटर का भाव 5,000-5,100 रुपये प्रति क्विंटल था। दलहन बाजार विशेषज्ञ की माने तो बीते दो महीने में उड़द के दाम में 2,500-3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में जहां उड़द का भाव 5200-5,600 रुपये के बीच था वहां अब 7,600-8,600 रुपये प्रति क्विंटल चला गया है। सरकार ने तुअर, उड़द, मूंग और मटर के आयात का कोटा निर्धारित किया है, जिसके अनुसार, चालू वित्त वर्ष में चार लाख टन तुअर (अरहर), डेढ़ लाख टन उड़द और डेढ़ लाख टन मूंग के आयात की अनुमति दी गई है। वहीं, डेढ़ लाख टन मटर का आयात करने की अनुमति दी गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications