वाशिंगटन। अमेरिका ने भी चीन के खिलाफ भारत जैसा बड़ा कदम उठा लिया है। अमेरिकी संसद ने एक विधेयक पारित कर दिया है, जिसके तहत लगातार 3 साल तक अपनी ऑडिट सूचनाएं शेयर बाजार नियामक को नहीं देने वाली कंपनियां अमेरिकी शेयर बाजार से बाहर होंगी। ध्यान रहे कि भारत इससे भी कड़ा कदम पहले ही उठा चुका है। पीटीआइ की खबर के अनुसार, अमेरिकी संसद के इस कड़े कदम के बाद सूचनाएं छिपाने में माहिर चीनी कंपनियां दिक्कत में फंसेंगी।

दोनों सदनों में पास हो चुका है कानून
अमेरिका में इस विधेयक का नाम द्विपक्षीय हिस्सेदारी विदेशी कंपनी जवाबदेही कानून रखा गया है। उम्मीद है कि इस कानून से अमेरिकी निवेशकों और उनकी सेवानिवृत्ति की बचत को विदेशी कंपनियों से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने बुधवार को इस नए कानून पर मुहर लगा दी है। वहीं यह कानून को ऊपरी सदन यानी सीनेट ने 20 मई को पारित हो चुका था। इस नए कानून को अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। जैसे ही ट्रंप इस पर दस्तखत करेंगे यह अमेरिकी कानून का हिस्सा बन जाएगा। खबरों के मुताबिक, यह विधेयक उन कंपनियों को अमेरिकी शेयर बाजार में आने से रोकेगा, जिन्होंने लगातार 3 साल तक सार्वजनिक कंपनी लेखा निगरानी बोर्ड के ऑडिट नियमों का पालन नहीं किया है। अमेरिका में ऐसा करने वाली सबसे ज्यादा चीन की कंपनियां ही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस कानून से सबसे ज्यादा नुकसान चीन की कंपनियों को ही होगा।
क्या पूछेगा यह कानून
अमेरिका के इस नए कानून में वहां कारोबार करने वाली कंपनियों को यह बताना होगा कि क्या वे चीन की कम्युनिस्ट सरकार समेत किसी विदेशी सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण में काम कर रही हैं या नहीं। इस कानून से यह सुनिश्चित होगा कि अमेरिका में कारोबार करने वाली विदेशी कंपनियां भी उन लेखा नियमों का पालन करें जो अमेरिकी कंपनियों पर लागू हैं। इस नए कानून के अमल में आने के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में कारोबार कर रही उन कंपनियों पर गाज गिरेगी जो चीनी सरकार के नियंत्रण में हैं, लेकिन बताती नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : China को एक और झटका, पेगाट्रोन आ रही भारत
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications