US Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी तेजी दर्ज की गई. तूफानी तेजी के चलते 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया. इसकी वजह प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का टैरिफ को लेकर ऐलान है, जिसमें उन्होंने ज्यादातर देशों पर लागू रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है.इसी खबर का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार था. नतीजतन, अमेरिकी बाजार के प्रमुख इंडेक्स 12% तक की तेजी दर्ज की गई.
अमेरिकी शेयर बाजारों में तूफानी तेजी
अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को S&P 500 में 9.5% की उछाल आई. नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स भी 12% उछला, जोकि 1,857.06 अंक बढ़कर 17,124.97 पर पहुंच गया. हालांकि, आर्थिक मंदी की ओर बढ़ने की खबर से शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई थी. लेकिन सब कुछ तब बदल गया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लंबे समय से अपेक्षित अपडेट दिया, जिससे ग्लोबल मार्केट में रौनक लौट आई.
इन शेयरों में जबरदस्त उछाल
डॉव जोन्स में भी जोरदार बढ़त देखी गई, जो 7.9% चढ़ा. टेस्ला में 41.76 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जो 18.82% की बढ़त के साथ 263.62 पर बंद हुआ. इंटेल में 3.08 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जो 16.96% की बढ़त के साथ 21.20 पर बंद हुआ. NVIDIA में 15.58 अंकों की उछाल दर्ज की गई, जो 16.18% की बढ़त के साथ 111.88 पर बंद हुआ.
एप्पल में 17.51 डॉलर की तेजी रही. यह 10.15% उछला और 189.93 डॉलर पर बंद हुआ, जबकि अमेज़न में 16.77 डॉलर की तेजी रही, जो 9.83% की उछाल के साथ 187.43 डॉलर पर बंद हुआ.

बाजार में टूटे रिकॉर्ड
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद से S&P 500 की सबसे बड़ी सिंगल डे तेजी 13 अक्टूबर, 2008 को हुई, जब इसमें 11.6% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई. यह ग्रेट रिसेशन के पीक के दौरान हुआ, जब फाइनेंशियल क्राइसेज की आशंकाएं फैली हुईं थीं, क्योंकि इंडेक्स 2007 के अंत में अपने शिखर से मार्च 2009 में अपने लोएस्ट लेवल तक करीब 57% की भयंकर गिरावट से गुजर रहा था. कुछ ही हफ्ते बाद एक और ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया, जब इंडेक्स एक दिन में 10.8% बढ़ गया.
ट्रैवल स्टॉक में हरियाली
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल ब्रॉडर रैली देखने को मिली, जिसमें एयरलाइन्स और अन्य ट्रैवल रिलेटेड शेयरों में बढ़त देखी गई, जिसकी वजह बिजनेस या अवकाश के उद्देश्य से ट्रैवल के प्रति कंज्युमर्स का भरोसा बढ़ना था.
डेल्टा एयर लाइन्स ने 23.4% के जबरदस्त अंतर से छलांग लगाई, जबकि इससे पहले ट्रेड टेंशन की वजह से कंज्युमर्स और कारोबारी खर्च के अनुमानों बाधा उत्पन्न होने के कारण ट्रैवल बुकिंग प्रभावित होने के कारण इसने साल के लिए अपने फाइनेंशियल गाइडेंस को वापस ले लिया था.
ग्लोबल मार्केट का रिएक्शन
वॉल स्ट्रीट में धमाकेदार रैली के बाद आज 10 अप्रैल की सुबह एशियाई बाजारों में तूफानी तेजी है. इसमें जापानी बाजार सबसे आगे रहे, जिसमें निक्केई 225 8.19% और टॉपिक्स इंडेक्स 7.44% चढ़ा. दक्षिण कोरिया में कोस्पी इंडेक्स में 5.36% की तेजी है. जबकि छोटे-कैप कोसडैक में 5.32% की रैली है.
ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 में भी तेजी आई, जो 4.69% बढ़ा. निवेशक चीनी शेयरों पर कड़ी नज़र रख रहे हैं क्योंकि अमेरिकी सामानों पर 84% टैरिफ लगाने की बीजिंग की योजना के बाद अमेरिका ने चीन से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 125% कर दिया है. बता दें कि भारतीय शेयर बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर बंद है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications