नयी दिल्ली। हर माता-पिता का सपना अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने का होता है। मगर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ऐसा करने में सक्षम नहीं होते। हालांकि कई सरकारी स्कीमें ऐसी हैं, जो ऐसे परिवारों को बेटियों की शिक्षा से लेकर शादी तक के लिए आर्थिक मदद देती है। इससे माता-पिता को बेटियों को शिक्षा दिलाने और उनकी शादी करने में आसानी होती है। एक ऐसी ही योजना है यूपी शादी अनुदान योजना। ये यूपी सरकार की योजना है, जिसके तहत बेटी की शादी के लिए माता-पिता को पूरे 51 हजार रु दिए जाते हैं। आइए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल।
ये है आयु का नियम
कानूनी तौर पर भारत में लड़की की आयु शादी के समय कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है वो कम से कम 21 वर्षीय होना चाहिए। यदि आप यूपी शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फिर बेटी की आयु 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए, जबकि लड़के की आयु कम से कम 21 वर्ष होना जरूरी है।
परिवार को 2 बेटियों को लाभ
अच्छी बात ये है कि यूपी शादी अनुदान योजना के तहत एक ही परिवार की 2 बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना में यूपी के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यक, सामान्य वर्ग के परिवारों की बेटियों को लाभ दिया जाता है। ध्यान रहे कि आवेदक का यूपी का निवासी होना अनिवार्य है। दूसरे राज्यों के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इनकम कितनी हो
यूपी शादी अनुदान योजना के लिए इनकम का भी नियम है। यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करने जा रहे हैं और आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो ध्यान दें कि आपकी सालाना इनकम 46800 रु से अधिक नहीं होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अधिकतम सालाना इनकम 56400 रु से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी
आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। दूसरी चीज योजना का लाभ लेने के लिए आपको इनकम सर्टिफिकेट भी चाहिए होगा। बेटी और जिस लड़के के उसकी शादी हो रही है दोनों के आयु प्रमाण पत्र होने जरूरी है। आपका सरकारी बैंक में खाता होना भी जरूरी है और आपका आधार खाते से लिंक होना चाहिए। योजना के तहत पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा।
जाति प्रमाण पत्र
यूपी शादी अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास एक और जरूरी चीज का होना जरूरी है और वो है जाति प्रमाण पत्र। हालांकि केवल ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगीर के लिए ही जाति प्रमाण पत्र को दिखाना जरूरी रखा गया है। बाकी कैटेगरी के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है। आप मिलने वाला पैसा सिर्फ तब भी निकाल सकेंगे जब आपकी बेटी की शादी हो। दूसरी बात कि शादी से 90 दिन पहले या शादी के 90 दिन बाद तक ही आवेदन किया जा सकता है। इस योजना में लड़कियों को चिकित्सा सुविधा भी दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications