Vande Bharat: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए हमेशा हर संभव सुविधा मुहैया उपलब्ध कराने की कोशिश करता हैं लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है। 11 नवंबर से चालू हुई नई वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से खजुराहो तक के लिए जो अपनी पहली यात्रा में सिर्फ और सिर्फ 28 सीटें ही बुक हो पाई हैं। वहीं, 390 सीटें खाली रह गई।

इसकी सीटें खाली रहने की एक वजह ये भी मानी जा रही है क्योंकी इसका किराया 1130 रुपए है, जो कॉमन ट्रेनों के एसी थर्ड क्लास (565-580 रुपए) से दोगुना से अधिक है। इस रूट पर सफर करने वाले यात्री वंदे भारत की जगह पुरानी ट्रेनों टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं।
किराए में बड़ा अंतर
वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार का किराया करीब 1130 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1900 रुपए से ज्यादा है। वहीं, इसी रूट की सामान्य ट्रेनों में एसी थर्ड क्लास का किराया लगभग 560 रुपए है। यानी लगभग दोगुना खर्च। यही वजह है कि ज्यादातर लोग पारंपरिक ट्रेनों का ही विकल्प चुन रहे हैं।
सस्ती ट्रेनें अब भी फुल
खजुराहो तक जाने वाली पुरानी ट्रेनें जैसे सरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और प्रयागराज-डीएडीएन एक्सप्रेस पूरी तरह फुल हैं। यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट साफ दिखाती है कि लोग किफायत को रफ्तार पर तरजीह दे रहे हैं। भले ही सफर थोड़ा लंबा हो, लेकिन किराया आधे से भी कम है।
वंदे भारत की रूट और सुविधाएं
यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी रूट से होकर गुजरेगी और बांदा, चित्रकूट, महोबा और विंध्याचल जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, आरामदायक सीटें और ऑनबोर्ड कैटरिंग सर्विस शामिल है। टिकट में नाश्ता और भोजन की कीमत पहले से जोड़ी गई है, इसलिए किराया अधिक है।
यात्रियों की राय
यात्रियों का कहना है कि अगर रेलवे किराए में थोड़ी कटौती करे तो यह ट्रेन काफी लोकप्रिय हो सकती है। कई लोगों का मानना है कि कम किराया होने पर आम यात्री भी हाई-स्पीड ट्रेनों का आनंद ले सकेगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीक और आराम का बेहतरीन उदाहरण है, लेकिन फिलहाल उच्च किराया इसकी सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। अगर रेलवे किराया घटाकर आम लोगों की पहुंच में लाता है, तो यह ट्रेन खजुराहो जैसे पर्यटन स्थलों को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। फिलहाल, वंदे भारत की रफ्तार तो तैयार है, बस यात्रियों का इंतजार बाकी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications