Vande Bharat Train: रेलवे यात्रियों के लिए जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस आने वाली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इसमें किन-किन रूट्स पर नई वंदे भारत ट्रेन दौड़ना शुरु करेंगी चलिए आपको फटाफट बताते हैं।

नई वंदे भारत ट्रेनें इन रूट्स पर दौड़ना शुरु करेंगी
देश के कई सारे रूट्स पर नई वंदे भारत ट्रेनें दौड़ना शुरु करेंगी। इनमें, टाटानगर - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, वाराणसी - देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रांची-गोड्डा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दुर्ग-वीएसकेपी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पुणे-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हुबली-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।
ये होगी नई वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग
आगरा कैंट से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद ये वंदे भारत ट्रेन वापसी में वाराणसी से आगरा के लिए ट्रेन दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर प्रयागराज जंक्शन पर शाम 4:50 बजे और कानपुर, इटावा, टूंडला होते हुए रात 10:20 पर आगरा कैंट जंक्शन पहुंचेगी।
फिर वाराणसी से आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हफ्ते में 6 दिन किया जाएगा, शुक्रवार को नहीं होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा से वाराणसी का सफर 7 घंटे में तय करेगी। हालांकि, अभी इस ट्रेन का रेलवे से आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
वंदे भारत ट्रेन में मिलेंगी कई सुविधाएं
वंदे भारत ट्रेन के सभी कोच को एयर कन्डिशन्ड किया गया है। इसके साथ ही ट्रेन के सभी दरवाजे पूरी तरह से ऑटोमेटिक तकनीक से खुलते और बंद होते हैं और हर गेट पर ऑटोमेटिक फुटरेस्ट लगा हुआ है। इतना ही नहीं, ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। खाने पीने का सामान रखने के लिए डीप फ्रीजर लगाए गए हैं और फायर सेंसर को भी इस ट्रेन में लगाया गया है। सामान रखने के लिए इस ट्रेन के हर कोच में मॉड्यूलर रैक दी गई हैं और घूमने वाली कुर्सियां भी ट्रेन में लगाई गई हैं ताकि यात्रियों को आराम रहे।
इसके अलावा टच फ्री सुविधा के साथ ही बॉयो वैक्यूम टॉयलेट हैं। ट्रेन को दिव्यांगों के हिसाब से भी डिजाइन किया गया है।
रेल मंत्रालय ने यूपी की नई वंदे भारत ट्रेनों के बारे में दी जानकारी
रेल मंत्रालय के अनुसार, उत्तरप्रदेश में ताजनगरी आगरा से बाबा भोले की नगरी वाराणसी को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है और ये नई आगरा और वाराणसी के बीच प्रयागराज रूट से चलाई जाएगी। आगरा से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट से ट्रेन खुलने के बाद टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन पर रुकते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications