Vedanta Dividend Record Date: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी 2 सितंबर को एक बार फिर रिकॉर्ड बना. प्रमुख इंडेक्स में आज पहली बार लगातार 13वें दिन मजबूती दर्ज की गई. कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई टच किया. इस दौरान सेंसेक्स ने 82,725 का ऑल टाइम हाई टच किया. साथ ही निफ्टी ने 25,333 का रिकॉर्ड हाई टच किया. बाजार की जोरदार रैली में अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बड़ा धमाका किया. कंपनी ने FY25 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
वेदांता ने किया डिविडेंड का ऐलान
एक्सचेंज को दी जानकारी में वेदांता लिमिटेड ने बताया कि बोर्ड ने सोमवार को अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 20 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. यानी शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 200 फीसदी का बंपर डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट को भी फिक्स कर दिया है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 सितंबर को फिक्स किया है. बाजार को दी जानकारी में माइनिंग सेक्टर की कंपनी ने बताया कि तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 7,821 करोड़ रुपए खर्च करेगी.
वेंदाता के शेयर में तूफानी रैली
वेदांता लिमिटेड ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान शेयर बाजार बंद होने के बाद किया. BSE पर वेदांता लिमिटेड का शेयर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 464 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जोकि 1 साल में करीब दोगुना रिटर्न दे चुका है. 2024 में अबतक शेयर में 80 फीसदी का उछाल दिखाया है. शेयर 22 मई को ही 506.85 रुपए का 52-वीक हाई बनाया. एक्सचेंज पर कुल मार्केट कैप 1.81 लाख करोड़ रुपए है.

वेदांता धड़ाधड़ बांट रही है डिविडेंड
वेदांता लिमिटेड ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान जुलाई में किया था. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 4 रुपए के अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था. इसके लिए कुल 1564 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था. उससे पहले FY25 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान मई महीने में किया था, जिसमें 11 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. इसके लिए कंपनी ने 4089 करोड़ रुपए खर्च किए थे.
Vedanta के शेयर पर ब्रोकरेज
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने वेदांता के शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. इसके साथ शेयर पर 520 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. हालांकि, स्टॉक ने पिछले एक महीने में सेक्टर को अंडरपरफॉर्म किया है. लेकिन मेटल्स के आउटलुक में सुधार से और अच्छी डिविडेंड यील्ड हुई है. कंपनी को हिंदुस्तान जिंक में OFS और डिविडेंड के ऐलान से कर्ज में कटौती का मौका मिलेगा. हिंदुस्तान जिंक में हिस्सा बिक्री से 3100 करोड़ रुपए जुटाए हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications