लिकॉम कंपनी आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई अपने यूजर्स के लिए 8 नए ऐड-ऑन पैक लॉन्च किए है।

ये हैं 8 नए ऐड-ऑन पैक
वीआई ने नए अनलिमिटेड टॉकटाइम ऐड-ऑन पैक्स लॉन्च कर दिए हैं। इन ऐड-ऑन पैक्स में कंपनी यूजर्स को कई सारे फायदे दे रही है। इन नए प्लान्स के साथ स्टार टॉक, गेम्स, स्पोर्ट्स और कॉन्टेस्ट बेनिफिट मिल रहे हैं। कंपनी ने 8 नए प्लान्स का ऐलान किया है। ध्यान देने वाली बात है कि इन पैक को ऐड-ऑन कैटिगरी में लिस्ट किया गया है, लेकिन ये एक वैलिडिटी के साथ आते हैं। वीआई ने 32 रुपये, 42 रुपये, 43 रुपये, 52 रुपये, 62 रुपये, 72 रुपये, 73 रुपये और 103 रुपये वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं।
जानिए प्लान पर मिलने वाले बेनिफिट्स
32 रुपये वाले पैक में गेम्स बेनिफिट के साथ अनलिमिटेड टॉक टाइम मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। वहीं 42 रुपये वाला पैक स्पोर्ट्स बेनफिट व अनलिमिटेड टॉक टाइम ऑफर करता है और इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन है। 43 रुपये वाले पैक में कंपनी अनलिमिटेड टाकटाइम, 28 दिन वैलिडिटी और कॉन्टेस्ट जैसे बेनिफिट दे रही है। 52 रुपये वाले पैक की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें स्टार टॉक बेनिफिट के साथ अनलिमिटेड टॉक टाइम मिलता है। इसके अलावा 62 रुपये, 72 रुपये, 73 रुपये और 103 रुपये वाले प्लान्स की वैलिडिटी 89 दिन है। गौर करने वाली बात है कि इन सभी प्लान में अनलिमिटेड टॉक टाइम मिलता है यानी इनमें सिर्फ बेनिफिट्स का फर्क है।
इन प्लान में मिलेगा ज्यादा वैलिडिटी
बता दें कि 62 रुपये वाला पैक गेम्स, 72 रुपये वाला पैक स्पोर्ट्स बेनिफिट ऑफर करता है। वहीं 73 रुपये वाले पैक के साथ कॉन्टेस्ट और 103 रुपये वाला पैक स्टार टॉक बेनिफिट के साथ आता है। वोडाफोन आइडिया यानी वीआई के इन सभी प्लान को देखें तो स्पष्ट है कि गेम्स बेनिफिट वाला ऐड-ऑन प्लान सबसे किफायती है। 28 दिन और 89 दिन वैलिडिटी वाले 32 दिन व 62 रुपये के ये प्लान सबसे फायदेमंद है। इन प्लान्स को वीआई की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications