Multibagger Stocks in Focus: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयरों भी शामिल हैं. शेयर में गुरुवार 12 जून को 20% का अपर सर्किट लग गया है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि डेटा से पता चला कि दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक दिन पहले बल्क डील के जरिए कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है.
विजय केडिया का पोर्टफोलियो स्टॉक
BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक विजय केडिया ने 1,725 रुपए के एवरेज प्राइस पर कंपनी के 100,000 शेयर खरीदे हैं. इससे यह सौदा 17.25 करोड़ रुपए का हो गया. दिग्गज निवेशक ने यह हिस्सेदारी अपनी निवेश फर्म केडिया सिक्योरिटीज के जरिए खरीदी है. इससे पहले विजय केडिया का नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न में नहीं दिखता था. यानी उन्होंने या तो यह एक नई खरीदारी है या हिस्सेदारी 1% से कम थी.

विजय केडिया के अलावा एक अन्य बड़े निवेशक आशीष कचोलिया के पास भी स्मॉल-कैप स्टॉक अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स में हिस्सेदारी है. मार्च 2025 तक कचोलिया की कंपनी में 2.67% हिस्सेदारी है.
अद्वैत एनर्जी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी ने हाल ही में समाप्त हुए मार्च तिमाही में मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दिया, जो दिग्गज निवेशक की स्टॉक में दिलचस्पी की वजह हो सकती है. FY25 की चौथी तिमाही में अद्वैत एनर्जी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 78% बढ़कर 12.88 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 7.22 करोड़ रुपए था. रेवेन्यू भी 225% बढ़कर 198.51 करोड़ रुपए हो गया.
दमदार ऑर्डरबुक से सपोर्ट
कंपनी के पास एक मजबूत ऑर्डर बुक है, जो FY21 में 38.4 करोड़ रुपए से बढ़कर FY25 में 503.80 करोड़ रुपए हो गई है, जो चार सालों में 90% सीएजीआर से बढ़ी है. मई 2025 तक इसकी बिना निष्पादित ऑर्डर बुक 800 करोड़ रुपए थी. हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 16.7% से घटकर 15.9% हो गया. बता दें कि 2009 में शुरू अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स कारोबार बिजली पारेषण, वितरण, सबस्टेशन और दूरसंचार बुनियादी ढांचे में शामिल है.
अद्वैत एनर्जी शेयर प्राइस ट्रेंड
अद्वैत एनर्जी का शेयर गुरुवार को 1860 रुपए पर खुला, जो इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस 1663.35 रुपए से काफी ज्यादा है. इसके बाद यह बढ़कर 1996 रुपए के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो इसकी 20% ऊपरी सर्किट सीमा भी है.
बीते एक हफ्ते में अद्वैत एनर्जी के शेयरों में 21% की बढ़त देखने को मिली है. पिछले तीन महीनों में 2,062 करोड़ के मार्केट कैप वाले स्मॉल-कैप स्टॉक में 67% की तेजी दर्ज की गई है. जबकि पिछले एक साल में यह केवल 2% ऊपर है. शेयर ने 5 सालों में 554% और 3 सालों में 2017% की उछाल दर्ज की है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications