Vijay Kedia Market Mantra: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में निवेशकों को काफी नुकसान भी हुआ. पिछले साल सितंबर के आखिरी हफ्ते में बने रिकॉर्ड के बाद तेज करेक्शन दिखा. फरवरी तक लगातार 5 महीने की बिकवाली में भारी नुकसान हुआ, क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 40 लाख करोड़ रुपए घट गया था. हालांकि, मार्च मिड से लौटी रिकवरी से राहत है. खासकर स्मॉलकैप और मिडकैप सेक्टर ने जबरदस्त तेजी दिखाया है.
शेयर बाजार में इस तरह के करेक्शन में निवेश के मौके की तरह देखा जा सकता है. मार्केट के दिग्गज एक्सपर्ट विजय केड़िया (Vijay Kedia) ने निवेशकों को बाजार में मोटा पैसा कमाने को लेकर जरूरी बात कही, जिससे वेल्थ क्रिएशन में मदद मिल सकती है.
मार्केट में पैसा बनाने का फॉर्मुला
विजय केडिया (Vijay Kedia) ने कहा कि ज्यादातर लोग मार्केट के यूफोरिया में एंट्री मारते हैं. लेकिन ये रिस्की बिजनेस नहीं है. ना ही ये कैसिनो है. दरअसल, बाजार को लेकर यह सब सोचना ही बड़ी भूल है. इसे बिजनेस की तरह लेना चाहिए. क्योंकि अगर अनुशासन में करेंगे तो शेयर मार्केट से बेहतर कोई बिजनेस नहीं है.
मार्केट दिग्गज निवेशक और केडिया सिक्योरिटीज के फाउंडर विजय केडिया (Vijay Kedia) ने यह बात जैनम ब्रोकिंग लिमिटेड के इंवेट IOC 6.0 में कही, जहां करीब 683 शहरों से लगभग 20400 लोगों ने हिस्सा लिया, जोकि इस तरह के इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
विजय केडिया का फॉर्मूला
दिग्गज निवेशक ने बताया कि मार्केट में केवल स्टॉक जीवन बदल सकता है. लेकिन पहले बाजार को समझना जरूरी है. यह एक प्रॉसेस है, जिसमें करीब 3 से 4 साल लग सकता है. भारत के लिहाज से बात करें तो देश का फ्यूचर बढ़िया है. पहले इंडिया में रोटी, कपड़ा, मकान की बात होती थी. अब इसमें डाटा और SIP भी जोड़ दीजिए.

बाजार का फ्यूचर ऐसे समझिए कि मौजूदा समय में भारत में 80 करोड़ बैंक अकाउंट है. यही आंकड़ा आगे चलकर डीमैट खाते को लेकर भी हो सकता है. क्योंकि 2047 तक देश की इकोनॉमी 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. इसलिए SIP के जरिए निवेश करें. केडिया सिक्योरिटीज के फाउंडर विजय केडिया ने कहा कि कमाई का हिस्सा पहले निवेश करें फिर खर्चा करें.
शेयर बाजार का हाल
शेयर बाजार में 26 मार्च को लगातार 8वें दिन पॉजिटिव शुरुआत हुई. बाजार के प्रमुख इंडेक्स मार्च में अब तक तगड़ा रिटर्न दे चुके हैं. सेंसेक्स और निफ्टी करीबन 6-7% की तेजी दिखा चुके हैं. इस दौरान BSE मिडकैप और स्मॉलकैप में 10-11% की तेजी दिखा चुके हैं. हालांकि, सितंबर 2024 के रिकॉर्ड हाई से अभी भी निफ्टी 10% नीचे है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications