नई दिल्ली, अप्रैल 20। टाटा ग्रुप की कंपनी विस्तारा एयरलाइंस ने सस्ते में हवाई यात्रा का मौका दिया है। कंपनी ने घरेलू रूट पर 2,499 रुपये में और इंटरनेशनल रूट पर 12,999 रुपये में टिकट बेचने की स्कीम लांच की है। विस्तारा ने इस स्कीम का नाम समरटाइम सेल बताया है। इसके चलते 25 अप्रैल 2022 तक सस्ते हवाई टिकट खरीदे जा सकते हैं।
आइये जानते हैं डिटेल। इसके अलावा यह भी जानिए यह सस्ते हवाई टिकट कैसे खरीदे जा सकते हैं।
ये है स्कीम का डिटेल
विस्तारा एयरलाइंस ने समर सेल स्कीम लांच की है। इस स्कीम के माध्यम से आप गर्मियों में सस्ता हवाई सफर कर सकते हैं। टाटा ग्रुप की यह कंपनी गर्मियों में घरेलू और इंटरनेशनल रूट पर सस्ता सफर करा रही है। इस ऑफर के तहत इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस तीनों क्लास की सीटों के लिए सस्ते हवाई टिकट खरीदे जा सकते हैं।
सस्ते हवाई टिकट की बुकिंग शुरू
विस्तार के इस सस्ते हवाई टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह ऑफर 19 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल 2022 तक चलेगा। इस दौरान एक तरफ का किराया इकोनॉमी क्लास के लिए 2,499 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के लिए 3,459 और बिजनेस क्लास के लिए 9,999 रुपये से शुरू हो रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल रूट के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है, जो 25 अप्रैल 2022 तक चलेगी। इस दौरान दोनों तरफ का किराया इकोनॉमी क्लास में 12,999 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में 17,249 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 35,549 रुपये से शुरू हो रहा है।
जानिए कैसे खरीदें यह सस्ते हवाई टिकट
विस्तारा समरटाइम सेल के तहत आप विस्तारा की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से यह सस्ते हवाई टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा विस्तरा के एयरपोर्ट टिकट ऑफिस, एयरलाइन के कॉल सेंटर, ऑनलइन ट्रैवल एजेंसी और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए भी यह सस्ते हवाई टिकट खरीदे जा सकते हैं। हालांकि विस्तारा ने बताया है कि डायरेक्ट चैनल डिस्काउंट या कॉरपोरेट डिस्काउंट्स को इस ऑफर में शामिल नहीं किया जा सकता है। साथ ही इस ऑफर के तहत उपलब्ध सीटें सीमित हैं। इन सीटों को पहले आओ पहले पाओ के तहत दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications