टेलिकॉम सेक्टर में कंपनियां अपने यूजर्स को खुद से बांधे रखने के लिए कई कदम उठा रही हैं। कई ऐसे प्लान है जिसमें ज्यादा डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अन्य बेनिफिट्स यूजर्स को दिए जा रहे हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम सेक्टर में कंपनियां अपने यूजर्स को खुद से बांधे रखने के लिए कई कदम उठा रही हैं। कई ऐसे प्लान है जिसमें ज्यादा डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अन्य बेनिफिट्स यूजर्स को दिए जा रहे हैं। वहीं पोस्टपेड प्लान के मामले में वोडाफोन इंडिया लगातार भारती एयरटेल को टक्कर देती आई है। भारती एयरटेल ही थी जो ऐड-ऑन का कॉन्सेप्ट लेकर आई थी और बाद में इसे वोडाफोन ने भी अपना लिया। पिछले साल वोडाफोन ने रेड फैमिली पोस्टपेड प्लान पेश किया था। प्लान की खास बात थी कि एक प्लान 5 अलग-अलग कनेक्शन पर ऐक्टिवेट किया जा सकता है।

ऐड-ऑन कनेक्शन के साथ यह प्लान
बता दें कि उदाहरण के लिए 999 रुपये वाले रेड फैमिली पोस्टपेड प्लान में कुल पांच कनेक्शन मिलते हैं जिसमें एक प्राइमरी कनेक्शन और 4 चाइल्ड कनेक्शन होते हैं। इसी तरह एयरटेल के 749 रुपये वाले माय प्लान इनफिनिटी भी ऐड-ऑन कनेक्शन के साथ आता है। एयरटेल और वोडाफोन दोनों ही 749 रुपये का पोस्टपेड प्लान ऑफर करती हैं जिसमें 125 जीबी तक डेटा मिलता है। तो चलिए आपको बता दें कि दोनों में से किस कंपनी का प्लान बेहतर है।
वोडाफोन के 749 रु प्लान में मिलेगा 120 जीबी डेटा
वोडाफोन के 749 रु के प्लान में कुल 120 जीबी डेटा मिलता है, जो 200जीबी तक रोलओवर की सुविधा के साथ आता है। इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले, ऐमजॉन प्राइम और जी5 जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही 3000 रुपये का मोबाइल इंश्योरेंस मुफ्त मिलता है। इस प्लान में आपको 2 ऐड-ऑन कनेक्शन भी सुविधा मिलती है।
जानिए 749 रु वाला एयरटेल प्लान
आपको जानकारी दें कि एयरटेल का 749 रु का यह प्लान भी काफी हद तक वोडाफोन के जैसा ही है। इसमें 120 जीबी डेटा मिलता है, जो 200जीबी तक रोलओवर की सुविधा के साथ आता है। इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा ऐमजॉन प्राइम, जी5 और एयरटेल Xstream ऐप का सब्सक्रिप्शन साथ ही मोबाइल प्रॉटेक्शन मिलती है। इसमें भी आपको 2 ऐड-ऑन कनेक्शन भी सुविधा दी जाती है।
जानिए एयरटेल और वोडाफोन प्लान में कौन है बेहतर ?
अगर आप एयरटेल और वोडाफोन प्लान में देखना चाहते है तों कौन सी बेहतर है तो आपको बता दें कि ये दोनों ही प्लान दिखने में काफी हद तक एक जैसे हैं। दोनों कंपनियां 2 ऐड-ऑन कनेक्शन की सुविधा देती हैं, हालांकि एयरटेल की इस सुविधा में एक फर्क है। इसमें एक ऐड-ऑन कनेक्शन सामान्य है जबकि दूसरा सिर्फ डेटा ऐड-ऑन के साथ आता है। यानी दूसरे कनेक्शन में आप सिर्फ डेटा का फायदा ही ले सकते हैं। वहीं वोडाफोन में सभी सुविधाएं ऐड-ऑन कनेक्शन को भी मिलती हैं। एक शर्त वोडाफोन के प्लान में भी है। इसमें ऐड-ऑन कनेक्शन के लिए 30 जीबी डेटा की लिमिट मिलती है, जबकि एयरटेल में ऐसा नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications