टेलिकॉम कंपनियां आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां आए दिन नए प्रीपेड प्लान्स और ढेरों बेनिफिट्स वाले प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि टेलिकॉम मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि अपने लिए बेस्ट प्लान चुन पाना भी अब यूजर्स के लिए आसान हो गया है। देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियां वोडाफोन और आइडिया ने नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए है। इस प्लान में हर दिन 2जीबी डेटा के साथ ज़ोमैटो का कूपन भी मिलता है। VI अपने इन ग्राहकों को Free दे रही 1 जीबी डेटा, ऐसे करें चेक ये भी पढ़ें

नए प्रीपेड प्लान की कीमत 405 रुपये शुरू
वोडाफोन और आइडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक पहले जहां वोडाफोन के हर प्रीपेड प्लान में ओटीटी इंटरटेनमेंट प्लैटफॉर्म जी5 का सब्सक्रिप्शन मिलता था, वहीं अब इसे कुछ प्रीपेड प्लान्स से हटा दिया है। नए प्रीपेड प्लान की कीमत 405 रुपये शुरू होती है, इसके बाद इसमें 595 रुपये, 795 रुपये और 2,595 रुपये के प्लान शामिल है। इन प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों से शुरू होती है।
ज़ोमैटो की तरफ से डेली ऑर्डर पर 75 रुपये का ऑफर
बता दें कि 405 रुपये वाले प्लान के अलावा बाकी सभी प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2जीबी डेटा मिलता है। दूसरी तरफ 405 रुपये के प्लान में ग्राहकों 28 दिनों के लिए 90जीबी डेटा मिलता है। इन सभी प्लान में ग्राहकों फूड अग्रिगेटर ज़ोमैटो का ऑफर भी दिया जा रहा है। इस प्लान में ज़ोमैटो की तरफ से डेली ऑर्डर पर 75 रुपये का ऑफर मिलेगा। 405 रुपये वाले प्लान की तो ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। डेटा के तौर पर ग्राहकों को इसमें 90जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलडिटी 28 दिनों के लिए रखी है। प्लान में 1 साल के लिए जी5 का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। वहीं 595 रुपये के प्लान के बारे में बात करें तो इसमें भी ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है, और ग्राहकों को डेटा के तौर पर इसमें हर दिन 2जीबी डेटा दिया जाता है।
इन प्लान में भी कई बेनिफिट्स
795 रुपये वाले प्लान की तो ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और काफी डेटा मिलता है। बता दें कि कंपनी का ये प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, और इसमें हर दिन 2जीबी डेटा का इस्तेमाल करने का मौका दिया जाता है। वहीं 2595 रुपये वाले प्लान की तो ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। डेटा के तौर पर ग्राहकों को इसमें हर दिन 2जीबी डेटा मिलता है।
पिछले दिनों लॉन्च किए थे दो सस्ते प्रीपेड प्लान
बता दें कि पिछले दिनों वोडाफोन आइडिया ने दिल्ली सर्किल के ग्राहकों के लिए दो नए सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। वोडाफोन आइडिया के दोनों नए प्लान क्रमश: 109 रुपये और 169 रुपये में उपलब्ध हैं। वोडाफोन आइडिया ने इन दोनों प्लान के अलावा 46 रुपये के प्लान को भी दिल्ली सर्किल के उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दिया है। 46 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications