नयी दिल्ली। आइडिया वोडाफोन ग्राहकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए कैशबैक ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने #RechargeforGood पहल की शुरुआत की है। इस ऑफर के तहत उन ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा, जो कंपनी के दूसरे ग्राहकों के लिए ऑनलाइन रिचार्ज करेंगे। वोडाफोन आइडिया की यह पहल प्रत्येक वोडाफोन और आइडिया ग्राहक को अपने किसी दोस्त, परिवार या किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रिचार्ज करने के लिए प्रोत्साहित करेगी जिन्हें ऑनलाइन रिचार्ज करना नहीं आता या उनके पास इंटरनेट नहीं है। वोडाफोन या आइडिया के किसी ग्राहक द्वारा किसी और के लिए किए गए रिचार्ज पर इससे अच्छे काम से 6 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। ग्राहक को माइवोडाफोन ऐप या माइआइडिया ऐप से रिचार्ज करना होगा।
30 अप्रैल तक है ऑफर
#RechargeforGood ऑफर 9 अप्रैल 2020 से वोडाफोन ग्राहकों के लिए और 10 अप्रैल से आइडिया ग्राहकों के लिए शुरू हुआ है। यह ऑफर 30 अप्रैल 2020 तक जारी रहेगा। प्रोसेस को समझाते हुए वोडाफोन की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मौजूदा प्रीपेड ग्राहक को MyVodafone ऐप या MyIdea ऐप में लॉग इन करना होगा और किसी अन्य वोडाफोन आइडिया प्रीपेड ग्राहक के लिए रिचार्ज करना होगा। कैशबैक ऑफर केवल MyVodafone ऐप या MyIdea ऐप के माध्यम से किए गए रिचार्ज पर लागू होगा।
रिचार्ज वैल्यू के आधार पर मिलेगा कैशबैक
इसके बाद रिचार्ज करने वाले ग्राहक को रिचार्ज वैल्यू के आधार पर कैशबैक मिलेगा। कैशबैक कूपन को ग्राहक के बाद के रिचार्ज पर लागू किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में अभी भी बड़ी संख्या ऐसी है जो ऑनलाइन रिचार्ज कर पाने में अक्षम है। अब लॉकडाउन के कारण उनके लिए किसी स्टोर के जरिए रिचार्ज करवा पाना संभव नहीं है। ऐसे में उनके सिम बंद हो सकते हैं। इसी असुविधा को कम करने के लिए वोडाफोन ने ये प्रोत्साहित कदम उठाया है ताकि लोग एक-दूसरे की सहायता करें।
जियो और एयरटेल भी पेश कर चुकी ऐसा ऑफर
बता दें कि वोडाफोन के साथ ही ऐसा ही ऑफर एयरटेल और देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो भी शुरू कर चुकी हैं। हालांकि ये दोनों कंपनियां वोडाफोन से कम कैशबैक दे रही हैं। जियो 4.16 फीसदी और एयरटेल 4 फीसदी कैशबैक दे रही हैं। इसके अलावा रिलायंस जियो ने यूपीआई और नेट बैंकिंग रिचार्ज जैसे ऑनलाइन विकल्पों के साथ-साथ एटीएम का उपयोग करके रिचार्ज की सुविधा देने के लिए बैंकों के साथ साझेदारी भी की है।
एटीएम के जरिए Jio फ़ोन नंबर रिचार्ज करने का प्रोसेस :
- मशीन में एटीएम कार्ड डालें।
- मेनू से "रिचार्ज" विकल्प चुनें।
- वे मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं।
- एटीएम पिन डाले।
- रिचार्ज राशि दर्ज करें।
- पुष्टि करने के लिए "Enter" दबाएँ।
इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर एक पुष्टिकरण संदेश दिखाया जाएगा। रिचार्ज की पुष्टि करने वाले जियो फोन नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज भी मिलेगा। संबंधित रिचार्ज राशि आपके बैंक खाते से काट ली जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications