वोडाफोन ने नया रिचार्ज प्लान जारी किया है। जी हां अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।
नई दिल्ली: वोडाफोन ने नया रिचार्ज प्लान जारी किया है। जी हां अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 269 रुपये का नया प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसमें कई सारे बेनिफिट्स मिलेंगे। टेलिकॉम मार्केट में एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल, जियो जैसी कंपनियों ने कई ऐसे प्लान्स उपलब्ध कराए हैं जो यूजर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हुए हैं। इसी क्रम में टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने प्राइस वॉर में बने रहने के लिए 269 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है। ग्राहकों को इस प्लान में एक महीने से ज्यादा की वैधता, डाटा, फ्री कॉलिंग समेत कई अतिरिक्त बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

वोडाफोन का 269 रुपये का प्लान
वोडाफोन इस प्लान में यूजर्स को 600 एसएमएस दे रहा हैं। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा 56 दिन की वैधता समेत 4 जीबी डाटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें इसमें 499 रुपये का वोडाफोन प्ले और 999 रुपये का जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। यह प्लान फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध है। इस प्लान की उपलब्धता सेल्फ केयर ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
एयरटेल का 279 रुपये का प्लान
बता करें एयरटेल के 279 रु के प्लान की तो इसकी वैधता 28 दिन की है। इसके साथ 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही एचडीएफसी का 4 लाख का लाइफ इंश्योरेंस भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल Xstream ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
जियो का 249 रुपये का प्लान
वहीं जियो के 249 रु के प्लान में ग्राहकों को इस प्लान में वैधता 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 56 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी। वहीं, नॉन-जियो यूजर्स को कॉल करने के लिए 1,000 मिनट दिए जाएंगे। साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
वोडाफोन के दो प्लान्स मौजूद
अभी हाल ही में वोडाफोन ने अपने दो नए प्लान्स को पेश किया था। कंपनी ने 398 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान बाजार में उतारे थे। वोडाफोन के 558 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा 999 रुपये की कीमत वाला जी 5 का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान की वेलिडिटी 56 दिनों की है, लेकिन यह प्लान सिर्फ मध्यप्रदेश के सर्किल में उपलब्ध है। वोडाफोन लगातार ग्राहकों को कई अच्छे किफायती ऑफर्स दे रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications