नयी दिल्ली। एक तरफ जहां जियो, एयरटेल और बीएसएनएल अपने ग्राहकों को प्रीपेड प्लान्स में मिलने वाला डेटा बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया ने अपने दो प्लान्स में मिलने वाला डेटा कम कर दिया है। लॉकडाउन के मद्देनजर इन चारों ही कंपनियों ने अपने कुछ प्लान्स में डेटा बढ़ा दिया था। साथ ही कुछ बेस्ट डेटा प्लान्स पेश किये थे ताकि लोगों को घरों से काम करने में दिक्कत न आए और एंटरटेनमेंट में भी कमी न हो। मगर अब ग्राहकों को झटका देते हुए वोडाफोन आइडिया ने अपने दो प्रीपेड प्लान्स में मिलने वाला डेटा कम कर दिया है। कंपनी के दोनों प्लान्स डबल डेटा वाले थे, मगर इनमें अब ये बेनेफिट नहीं मिलेगा। हालांकि कंपनी के कुछ और प्लान्स हैं जिनमें अभी भी डबल डेटा बेनेफिट मिल रहा है। आइए जानते हैं किन प्लान्स में नहीं मिलेगा डबल डेटा और किनमें अभी भी मिल रहा है ये बेनेफिट।
इन प्लान्स में नहीं मिलेगा डबल डेटा
वोडाफोन ने 399 और 599 रुपये वाले प्लान्स में डबल डेटा बेनेफिट खत्म कर दिया है। इन दोनों प्लान्स में अब सिर्फ रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा, जबकि ऑफर के तहत अभी तक 1.5 + 1.5 जीबी यानी कुल 3 जीबी डेटा प्रति दिन दिया जा रहा था। बाकी बेनेफिट की बात करें तो 399 रु वाले प्लान में 56 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डेटा के अलावा सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा 499 रु का वोडाफोन प्ले 999 रु का जी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। वहीं 599 रु वाले में 84 दिनों के लिए रोज 100 एसएमएस, 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और वोडाफोन प्ले के साथ ही जी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
इन प्लान्स में मिल रहा डबल डेटा
वोडाफोन ने अपने रोज 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान में डबल डेटा ऑफर खत्म कर दिया है। मगर इसके दो जीबी प्रति दिन वाले प्लान में अभी भी ये ऑफर मिल रहा है। कंपनी के 299, 449 और 699 रु वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। मगर ऑफर के साथ इन प्लान्स में आपको रोज 4 जीबी डेटा मिलेगा। इन प्लान्स की वैलिडिटी क्रमश: 28 दिन, 56 दिन और 84 दिन है। जहां तक बाकी बेनेफिट का सवाल है तो आपको इन तीनों प्लान्स में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस, 499 रु का वोडाफोन प्ले 999 रु का जी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
वोडाफोन के किफायती प्लान
वैसे वोडाफोन के किफायती प्लान्स की बात करें तो कंपनी के 269 रुपये और 379 रुपये वाले दो प्लान्स हैं। इनमें 269 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है, जिसमें आपको कुल 4 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 600 एसएमएस मिलेंगे। 379 रु के रिचार्ज में आपको कुल 6 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 एसएमएस मिलेंगे। इन दोनों प्लान्स में आपको वोडाफोन प्ले और जी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications