नयी दिल्ली। कभी आपने ऐसी किसी नौकरी के बारे में सुना है जिसमें सोने के बदले पैसे मिलते हों। मगर अब एक कंपनी सोने के बदले आपको पैसे देगी। बेंगलुरु स्थित स्लीप एंड हाउस सॉल्यूशन कंपनी वेकफिट पिछले साल अपने स्लीप इंटर्नशिप इनिशिएटिव के कारण काफी चर्चा में आ गयी थी। अब वेकफिट फिर से दोबारा यही प्रोग्राम लेकर आई है, जिसमें सोने के लिए लोगों को पैसे दिए जाएंगे। यहां सोना एक काम की तरह है, जिसके बदले आपको 10 लाख रु तक मिलेंगे। तो अगर आप भी सोकर लाखों कमाना चाहते हैं तो वेकफिट के प्रोग्राम में ट्राई कर सकते हैं।
स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम
वेकफिट अपने स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम का दूसरा सीजन लेकर आई है। कंपनी का सीजन 2 पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा और बेहतर होगा। इसके पहले सीजन में भी लोगों को सोने की जॉब में बड़ी रकम दी गयी थी। मगर इस बार ज्यादा पैसे दिए जाएंगे। इस साल चयनित स्लीप इंटर्न्स को न केवल लाखों कमाने का मौका मिलेगा, बल्कि बल्कि इंटर्न्स का एक दूसरे के साथ कॉम्पिटीशन भी होगा।
10 लाख रु के लिए होगा मुकाबला
इंटर्न में सिलेक्ट होने वालों को 1 लाख रु मिलेंगे, जबकि मुकाबले में जीतने वाले को 10 लाख रु की ईनामी राशि मिलेगी। 10 लाख रु ग्रैंड प्राइज है और जीतने वाले को इंडियाज स्लीप चैम्पियन का खिताब मिलेगा। सालाना स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम के दूसरे संस्करण के लिए स्लीप इंटर्न बनने के लिए 60,000 के करीब आवेदक पहले ही आवेदन कर चुके हैं।
इंटर्न को मिलेगी मदद
इस साल आवेदकों के पास जानकारी का भंडार है जो उन्हें विजेता बनने में मदद करेगा। Wakefit.co के स्लीप इंटर्नशिप माइक्रोसाइट में पिछले साल के जीते हुए इंटर्न, सेलिब्रिटी जजों के साथ उनके साक्षात्कार और नींद के लिए उनके प्यार को दर्शाने वाली एक प्रोफ़ाइल है। सीज़न 2 में मुश्किल चयन प्रोसेस को क्लियर करने वाले दावेदारों को लगातार 100 रातों तक 9 घंटे की गहरी, अबाधित नींद लेनी होगी। ये हर रात काम करने की तरह होगा।
मिलेगा वेकफिट गद्दा
प्रत्येक इंटर्न को अत्याधुनिक वेकफिट गद्दे और एक बढ़िया स्लीप ट्रैकर दिया जाएगा। उन्हें भारत के सबसे उम्दा सोने वाला बनने के लिए इंटर्नशिप के दौरान विभिन्न नींद से संबंधित चुनौतियों में भाग भी लेना होगा। सोने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए कंपनी इंटर्न के लिए स्लीप विशेषज्ञों, फिटनेस विशेषज्ञों, गृह सज्जा विशेषज्ञों आदि के साथ काउंसलिंग सेशन सुविधा भी देगी।
जरूरी है नींद
वेकफिट के को-फाउंडर के अनुसार 2020 एक कठिन साल रहा है। महामारी का तनाव और वर्क फ्रॉम होम के कारण लोगों में देर से सोना, बाधित नींद पैटर्न और कम नींद लेना देखा जा रहा है। यह विशेष रूप से 25 से 45 वर्ष की आयु के वयस्कों में है। अपने दूसरे सीज़न में कंपनी स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम फिर से लाई है ताकि लोगों को यह याद दिलाया जा सके कि नींद को अपनी प्राथमिकता सूची में सबसे नीचे न रखें। 2020 के पहले सीजन में दुनिया भर से करीब 1.70 लाख लोगों ने आवेदन किए थे, जिसमें लगभग 30 देशों से आवेदन आए थे। 2020 में स्लीप इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए मिले जबरदस्त रेस्पोंस ने कंपनी को सीजन 2 के लिए प्रोत्साहित किया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications