Warren Buffett Retirement: दिग्गज स्टॉक मार्केट निवेशक और बर्कशायर हैथवे के मुखिया वॉरेन बफेट ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक रिटायर हो जाएंगे. उनकी जगह बर्कशायर हैथवे में सीईओ पद ग्रेग एबेल संभालेंगे, जिनको बफेट ने अपना उत्तराधिकारी सुझाया है. यह फैसला शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में किया गया. मीटिंग में बफेट ने राष्ट्रपति ट्रम्प के टैरिफ को लेकर चिंता जाहिर की. उनका मानना है कि इससे वैश्विक अस्थिरता हो सकती है. जबकि वह दुनिया भर में समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए बैलेंस ट्रेड की वकालत करते हैं.
वॉरेन बफेट ने चौंकाया
बफेट के रिटायरमेंट प्लान के ऐलान ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उन्होंने पहले कहा था कि वे रिटायर होने की योजना नहीं बना रहे हैं. 94 साल की उम्र में अब उन्हें लगता है कि ग्रेग एबेल को पदभार संभालने का समय आ गया है. एबेल मौजूदा समय में बर्कशायर में सभी नॉन-इंश्योरेंस बिजनेस को संभाल रहे हैं.
ग्लोबल ट्रेड को लेकर बफेट ने जताई चिंता
मीटिंग के दौरान बफेट ने ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी की आलोचना की. साथ ही चेतावनी दी कि इससे वैश्विक अशांति भड़क सकती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ट्रेड को हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें बाकी दुनिया के साथ ट्रेड करने पर फोकस करना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आपसी समृद्धि से दुनिया सुरक्षित बनती है.

बाजार में करेक्शन पर बफेट का नजरिया
बफेट मौजूदा चुनौतियों के बावजूद अमेरिका के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में बाजार में आई उथल-पुथल पिछली महामंदियों के मुकाबले कुछ भी नहीं है. बता दें कि फिलहाल बर्कशायर के पास 347.7 बिलियन डॉलर की नकदी है, जो निवेश के मौके का इंतजार कर रही है.
वॉरेन बफेट की आखिरी मीटिंग?
बर्कशायर की सालाना मीटिंग में लगभग 40,000 लोग शामिल होते हैं. इस साल के कार्यक्रम में हिलेरी रोडम क्लिंटन जैसी नामचीन हस्तियाँ और चीन से हाइबो लियू जैसे फैंस भी शामिल हुए. मीटिंग में लियू रात भर शामिल रहे. दरअसल, उन्हें डर था कि यह उनकी उम्र के कारण बफेट की आखिरी मीटिंग हो सकती है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications