नयी दिल्ली। देश भर में लॉकडाउन है और लोग घरों में हैं। ऐसे में घर पर ही इंटरटेनमेंट और टाइम पास के जुगाड़ होने जरूरी हैं। और अगर कम खर्च या बिल्कुल मुफ्त में शानदार ऑप्शन मिल जाएं तो क्या ही कहने। हम आपको यहां ऐसे ही शानदार ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं। उससे पहले बात करते हैं वेब सीरीज के बारे में। वेब सीरीज अब एक ऐसा माध्यम है जिससे भारत की बड़ी आबादी वाकिफ हो चुकी है। देश में अब तक एक से एक कई शानदार वेब सीरीज आ चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत जबरस्त रेस्पोंस दिया है। पर आपको इन दमदार वेब सीरीज के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। ज्यादातर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (नेटफ्लिक्स आदि) के सब्सक्रिप्शन के लिए भी पैसे चुकाने होते हैं। मगर कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां आपको ये वेब सीरीज बिलकुल मुफ्त देखने को मिल सकती हैं। आइये जानते हैं इन सभी प्लेटफॉर्म के बारे में।
टीवीएफ प्ले - द वायरल फीवर
टीवीएफ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको इनकी ऐप पर बहुत सारी वेब सीरीज और प्रोग्राम मिल जाएंगे। टीवीएफ, जो अब एक प्रोडक्शन हाउस बन चुका है, के प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज आती रहती हैं। टीवीएफ ऐप पर पहले से आई हुई कई वेब सीरीज और काफी शानदार कंटेंट पहले से मौजूद है।
सोनी लिव
सोनी लिव भी एक शानदार ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आपको काफी कंटेंट मुफ्त में मिल जाएगा। मजे की बात ये है कि टीवीएस की भी खास सीरीज आपको यहां मिलेंगी। सोनी लिव पर सोनी नेटवर्क के बहुत सारे टीवी प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं। यहां आपको कई अन्य वेब सीरीज़ और फ़िल्में भी मिलेंगी। कुल मिला कर यहां आपको अच्छा कंटेंट प्रोवाइड होगा।
एमएक्स प्लेयर
हाल के समय में एमएक्स प्लेयर ने कई शानदार वेब सीरीजों के लिए वाहवाही लूटी है। खास बात यह है कि यहां नई-नई वेब सीरीज आपको फौरन ही मुफ्त में मिलती हैं। हाल ही में आई कुछ वेब सीरीज में क्वीन, भौकाल, थिंकिस्तान, पूजा जैसी सीरीज़ शामिल हैं। साथ ही यहां आपको हिंदी और इंग्लिश की कई अच्छी फ़िल्में भी मिलेंगी।
यूट्यूब
यूट्यूब सबसे कॉमन और शानदार प्लेटफॉर्म है, जहां आपको ढेरों ढेर मुफ्त कंटेंट मिलेगा। यहां आपको वेब सीरीज, ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, टीवीएफ जैसे प्लेटफॉर्म्स की सीरीज, मूवीज, एक से एक शानदार शो और डॉक्यूमेंट्रीज देखने को मिलेंगी। वैसे भी वेब सीरीज और ऑनलाइन वीडियो की शुरुआत गूगल के इसी प्लेटफॉर्म पर हुई थी। टीवीएफ की ही तरह कुछ और भी प्लेटफॉर्म हैं जिनका बेहतरीन कंटेंट आपको यूट्यूब पर मिलेगा, जिनमें वेब सीरीज भी शामिल हैं।
हॉटस्टार
वैसे तो हॉटस्टार एक पेड (Paid) प्लेटफॉर्म है, मगर फिर भी आपको यहां सब्सक्रिप्शन लिए हुए भी बहुत सारा कंटेंट देखने को मिल जाएगा। आपको ढेरों फिल्में और वेब सीरीज भी मिलेंगी। इसके अलावा लॉकडाउन के बीच जी 5, ऑल्ट बालाजी और अमेज़न प्राइम वीडियो ने भी बहुत सारा कंटेंट अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर फ्री में जारी कर दिया है। आपको कुछ सीरीज़ें और फ़िल्में इन पर फ्री में मिलेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications