
Blue Aadhaar Card : भारत में कई कल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सब्सिडी और इसी तरह के अन्य लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड जरूरी केवाईसी दस्तावेजों में से एक है। इसमें लोगों की महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जिनमें पूरा नाम, स्थायी पता और जन्म तिथि शामिल हैं। साथ ही एक स्पेशल 12 अंकों का यूनीक नंबर भी होता है, जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। आधार को एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण दस्तावेज माना जाता है। इसी का एक रूप है ब्लू आधार, जिसे बाल आधार के नाम से भी जाना जाता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को आधार संख्या नीले अक्षरों में मिलता है।
5 साल तक की आयु के लिए होता है ब्लू आधार
ध्यान रहे कि नीला आधार कार्ड बच्चे के पांच वर्ष का होते ही अपनी वैधता खो देता है। जब बच्चा पांच वर्ष का हो जाता है, तो माता-पिता को बच्चे का आधार डेटा बायोमेट्रिक्स के साथ अपडेट कराना चाहिए। यदि इस मामले पर आपका कोई प्रश्न है या अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जा सकते हैं।

जानिए सभी जरूरी बातें
- आइडेंटिफिकेशन को वेरिफाई करने के लिए आधार के ब्लू कार्ड का उपयोग किया जाता है
- माता-पिता को अपने बच्चे की आधार बायोमेट्रिक जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है
- नीले आधार कार्ड पर भी 12 अंकों का विशिष्ट पहचान नंबर होती है
- पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूआईडीएआई नीला आधार कार्ड देता है
- बच्चे के 5 साल का हो जाने के बाद नीला आधार कार्ड मान्य नहीं रह जाता है
इन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता में से एक का आधार
- बच्चे का आधार नंबर माता-पिता में से किसी एक के आधार नंबर से जुड़ा होता है

नीले कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
फेज 1 : यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं
फेज 2: आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए विकल्प चुनें
फेज 3 : माता-पिता को आवश्यक डेटा देना होगा, जिसमें बच्चे का नाम, अभिभावक या माता-पिता का फोन नंबर, और बच्चे और अभिभावक/माता-पिता से संबंधित अन्य बायोमेट्रिक डेटा शामिल हैं
फेज 4 : अपने घर का पता, कम्युनिटी, राज्य और अन्य सारी जानकारी प्रदान करें
फेज 5 : सभी जानकारी सबमिट करें
फेज 6 : आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए "अपॉइंटमेंट" चुनें
फेज 7 : करीबी एनरोलमेंट सेंटर पर अपॉइंटमेंट लें और पहचान, पता, जन्मतिथि और रेफ्रेंस नंबर के प्रमाण सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लाएं
फेज 8 : पूरी प्रोसेस समाप्त होने के बाद आधार केंद्र एक रिसीट नंबर जारी करेगा ताकि आप अपनी प्रोग्रेस की निगरानी कर सकें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications