Cards: डेबिट कार्ड आज पूरी दुनिया में उपयोग किया जा रहा है। लोग इसकी माध्यम से आसान और कैशलेस भुगतान करते हैं। हम सब के डेबिट कार्ड पर किसी ना किसी प्रकार का लोगो जरूर होता है। बैंक के लोगो के आलावा कार्ड पर Rupay, Visa, MasterCard का लोगो होता है। यह लोगो एक तरह का पेमेंट नेटवर्क है जो किसी भी ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करने में मदद करता है। RuPay कार्ड भारत का पहला घरेलू भुगतान नेटवर्क है जबकि मास्टरकार्ड और वीजा कार्ड अंतर्राष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क हैं। चलिए आज हम RuPay कार्ड के बारे में जानेंगे और इसपर भी बात करेंगे की कैसे यह वीज़ा और मास्टरकार्ड से अलग है।

रुपे कार्ड क्या है( What is Rupay Card)
RuPay कार्ड 2012 में NPCI द्वारा जारी किया गया था। यह भारत में स्वीकृत एक घरेलू कार्ड है। इसे भारत में स्वीकार किया जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि यह भारतीय भुगतान नेटवर्क से जुड़ा है। यह वीज़ा और मास्टरकार्ड की तरह ही काम करता है। रुपए अब अन्य देशो में भी प्रयोग में आ रहा है।
वीजा कार्ड क्या है (What is Visa card)
वीज़ा नेटवर्क एक अंतराष्ट्रिय भुगतान नेटवर्क है। बिजा ने केवल क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ अपना व्यवसाय शुरू किया था। लेकिन बाद में बिजा ने डेबिट, प्रीपेड और गिफ्ट कार्ड की भी पेशकश की। वीजा का लोगो होने के बावजूद, वास्तव में विजा द्वारा कार्ड जारी नहीं किए जाते हैं। इसके बजाय, वे वित्तीय संस्थानों द्वारा जारी किए जाते हैं, जो कंपनी के साथ साझेदारी में काम करते हैं।
मास्टरकार्ड क्या है (What is Mastercard)
मास्टरकार्ड वीज़ा के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा भुगतान नेटवर्क है। डिस्कवर और अमेरिकन एक्सप्रेस दो अन्य महत्वपूर्ण भुगतान नेटवर्क हैं। मास्टरकार्ड दुनियां के बैंको के साथ कार्ड जारी कनरे के लिए एग्रिमेंट करता है।
RuPay, Visa और Mastercard में अंतर (What is Diffrence between Rupay, Visa and mastercard)
- RuPay केवल भारत, नेपाल समेत कुछ देशो में स्वीकार किया जाता है जबकि Visa और Mastercard को पूरी दुनिया में स्वीकार किया जाता है, क्योंकि यह दोनों अंतरराष्ट्रीय भुगतान नेटवर्क है।
- RuPay कार्ड, वीजा और मास्टरकार्ड की तुलना में अधिक सुरक्षित है क्योंकि यह एक घरेलू कार्ड है और भारत में इसका उपयोग किया जाता है। इसलिए, डेटा भारत के बैंको के साथ ही साझा किया जाता है।
- RuPay, Visa और Mastercard के बीच बड़ा अंतर यह है कि RuPay कार्ड पर वीज़ा और मास्टरकार्ड की तुलना में कम सर्विस चार्ज देना पड़ता है।
- मास्टर या वीजा कार्ड जारी करने वाले बैंकों को हर तिमाही शुल्क देना होता है जबकि रुपे कार्ड के साथ बैंकों को नेटवर्क से जुड़ने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications