LIC Saral Jeevan Plan: नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर चितिंत रहते हैं। सरकार के नए नियम के अनुसार अब रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा नहीं है। अब कर्मचारियों को खुद निवेश करके पेंशन की व्यवस्था करनी होती है। एलआईसी ने नौकरी वाले लोगों की इसी समस्या को दूर करने के लिए एक पेंशन प्लान पेश किया है। एलआईसी की इस पेंशन प्लान का नाम एलआईसी जीवन सरल पेंशन प्लान है।
40 से 80 वर्ष की उम्र तक कर सकते हैं निवेश
एलआईसी की जीवन सरल पेंशन प्लान में निवेशक के पास प्रीमियम में धनराशि चुनने का ऑप्शन होता है। इस निवेश प्लान में निवेश 40 से 80 साल की उम्र तर निवेश कर सकते हैं।
रेगुलर मिलेगी इनकम
ज्यादातर नौकरी वाले लोग इस तरह के निवेश की तलाश में रहते हैं जिससे रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम होती रहे। एलआईसी की अधिकारिक बेवसाइट के अनुसार एलाआईसी जीवन सरल योजना भारतीय बामा नियामक के नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। इस योजना में निवेशक को एक बार एकमुश्त पैसा जमा करना होता है। जिसके बाद निवेशक को एक उम्र के बाद रेगुलर इनकम होती है। यह पेंशन के तौर पर रेगुलर इनकम के लिए शुरू की गई योजना है।
ऑनलाइन कर सकते हैं निवेश
एलआईसी के मुताबिक सरल जीवन योजना को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यम से खरीद सकते हैं। आप योजना को एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम ऑनलाइन खरीद सकते हैं। एलआईसी के अनुसार यह पेंशन स्कीम किसी एक व्यक्ति से ही जुडेगी।
कितना मिलेगा पेंशन
LIC सरल जीवन योजना में पेंशन की तर्ज पर रेगुलर इनकम मिलती है। निवेशक इस योजना की मदद से 12 हजार रुपए महीने की पेंशन कमा सकते हैं। पॉलिसी होल्डर के पास यह विकल्प होता है कि वह मंथली, छमाही, तिमाही और सलाना आधार पर पेंशन पाने का विकल्प चुन सकते हैं।
10 लाख रुपए जमा करने पर मिलेगी पेंशन
इस पॉलिसी की खास बात यह है कि अगर व्यक्ति इसमें निवेश करता है तो तत्काल प्रभाव से पेंशन जारी हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति 10 लाख रुपए निवेश करता है तो उसे 52500 रुपए की सालाना पेंशन मिलती है। एलआईसी के अनुसार पॉलिसी खरीदने वाले को अपनी मेडिकल डिटेल के साथ एड्रेस प्रूफ और केवाईसी के डॉक्यूमेंट जारी करने होंगे। पॉलिसीधारक का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications