नई दिल्ली, अगस्त 22। रिटायरमेंट के बाद लगभग सभी लोगों को रेगुलर इनकम की चिंता होती है। सिनियर सिटिजन रिटायरमेंट के समय मिले पैसों को ऐसी जगह निवेश करने का विकल्प ढूढ़ते हैं जहा से अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। वरिष्ट नागरिक हमेशा जोखिम फ्री निवेश विकल्प को ही चुनते हैं। ताकि उनका निवेश भी सुरक्षित रहे और रेगुलर इनकम भी मिल सके। केन्द्र सरकार ने एक खास योजना सिनियर सिटिजन के रिस्क फ्री निवेश को ध्यान रखकर ही लांच किया है। सरकार की इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री वय वंदन योजना। चलिए आपको इस योजना की विशेषताएं बताते हैं।
2017 में शुरू हुई थी योजना
केंद्र की मोदी सरकार ने 4 मई 2017 को सीनियर सिटीजन के निवेश संबंधित जरूरतो को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरूआत की थी। यह योजना सीनियर सिटिजन को सोशल सिक्योरिटी देने में सक्षम है। सरकार की इस निवेश योजना में निवेश एलआईसी के माध्यम से होती है। शुरूआती दिनों में इस खास योजना में निवेश करने की लिमिट 7.50 लाख रुपये ही थी लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है।
7.4 प्रतिशत मिलता है ब्याज
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेशको को वार्षिक आधार पर 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। नियमों में बदलाव के बाद 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति योजना में 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। सरकार पति-पत्नी दोनों योजना में निवेश करने की अनुमति देती है। अगर पति पत्नी दोनों प्रधामंत्री वय वंदन योजना में 60 साल की उम्र में 15-15 लाख रुपये निवेश करते हैं तो दोनों लोगों को 18,300 रुपये पेंशन मिलेगी
वय वंदन योजना
60 वर्ष की आयु परा कर चुनके सभी वरिष्ट नागरिक 15 लाख रुपये तक का निवेश प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में कर सकते हैं। यह निवेश 31 मार्च 2023 से पहले करना पड़ेगा । इस योजना में निवेश के राशि के आधार पर 1000 रुपये से लेकर 9250 रुपये हर महीने की पेंशन राशि मिलती है। यदि किसी निवेशक ने न्यूनतम 1.50 लाख रुपये का निवेश किया है तो उसे हर महीने 1,000 रुपये का पेंशन मिलेगा। अगर किसी निवेशक ने 15 लाख रुपये किया है तो उसे 9250 रुपये प्रति महीने पेंशन मिलेगा। अगर पति-पत्नी दोनों ही इस योजना में निवेश करते हैं तो दोनों लोगों को 30 लाख रुपए के निवेश पर हर महीने 18,500 रुपये मिलेंगे।
कहा करना होगा अप्लाई
निवेशको के पास पेंशन पाने के लिए 1 साल, 6 महीने, 3 महीने और हर महीने का विकल्प होता है। पेंशन पाने के तरीका आपके निवेश प्लान पर निर्भर करता है। प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से निवेश की शुरूआत की जा सकती है। कोई भी निवेशक एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन खरीद सकता हैं। अगर निवेशक ऑफलाइन खरीदना चाहता है तो उसे एलआईसी के ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा। ये पेंशन योजना 10 साल तक के लिए होती है। अगर इस दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो बेसिक राशि नॉमिनी को दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications