नई दिल्ली। मुम्बई शेयर के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,37,508.61 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं हैं। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का मार्केट कैप 31,294.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,149.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 28,464.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,33,168.55 करोड़ रुपये हो गया।
एचडीएफसी का मार्केट कैप 20,519.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,27,120.52 करोड़ रुपये, आईटीसी का मार्केट कैप 15,057.98 करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,879.41 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 11,347.56 करोड़ रुपये बढ़कर 3,17,022.44 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 10,211.92 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,89,765.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों को भी हुआ फायदा
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 7,780.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,33,782.89 करोड़ रुपये रहा। इनफोसिस का मार्केट कैप 6,154.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,24,803.13 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 4,193.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,392.76 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 2,483.4 करोड़ रुपये बढ़कर 2,67,831.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
बीते हफ्ते मार्केट कैप बढ़न के बाद टॉप 10 कंपनियों की सूची इस प्रकार है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इनफोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : चांदी : जानिए रेट कब हो जाएगा 50,000 रुपये के पार
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी



Click it and Unblock the Notifications