नई दिल्ली। सोमवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट और बढे। 3 दिन पहले अमेरिकी हमले में ईरानी के टॉप कमांडर की मौत के बाद से खाड़ी क्षेत्र में तनाव है। यही कारण है कि कच्चे तेल के रेट तेजी से बढ़े हैं। इसके चलते दुनियाभर में तेल के दाम बेकाबू हो गए हैं। हालात यह है कि भारत में आज पेट्रोल और डीजल का रेट 1 साल के उच्चतम स्तर पर आ गया है। आज पेट्रोल का दाम 15 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 75.69 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 17 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 68.68 रुपये प्रति लीटर हो गया। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।
जानें आज के पेट्रोल और डीजल के रेट
-दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.54 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 68.51 रुपये प्रति लीटर पर है।
दिल्ली में 5 दिन में 54 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल 72 पैसे महंगा
पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को लगातार पाचवें दिन बढ़े। देश की राजधानी दिल्ली में इन चार दिनों में पेट्रोल 54 पैसे, जबकि डीजल 72 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी के बाद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications