नई दिल्ली। थोक महंगाई को कम करने की सरकारी कोशिशों ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी में इस मोर्चे पर सरकार को राहत मिली है। फरवरी में थोक महंगाई दर जनवरी के 3.1 फीसदी से घटकर 2.26 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने के आधार पर फरवरी में थोक खाद्य महंगाई दर जनवरी के 10.12 फीसदी से घटकर 7.31 फीसदी रही है। वहीं प्राइमरी ऑर्टिकल्स की थोक महंगाई दर जनवरी के 10.01 फीसदी के मुकाबले 6.71 फीसदी रही है। महंगाई घटने के बाद अब आरबीआई ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की बढ़ी महंगाई
महीने दर महीने आधार पर फरवरी में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर जनवरी के 0.34 फीसदी से बढ़कर 0.42 फीसदी रही है। वहीं इसी अवधि में फ्यूल एंड पॉवर की महंगाई दर 0.34 फीसदी के मुकाबले 3.38 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि नॉन फूड सामानों की थोक महंगाई में कमी आई है। जनवरी में होलसेल नॉन फूड महंगाई की दर जनवरी के 7.05 फीसदी से घटकर 6.82 फीसदी रही है।
सब्जियां सस्ती हुईं
फरवरी में सब्जियों की थोक महंगाई कुछ घटी है। फरवरी में सब्जियों की महंगाई दर जनवरी के 52.72 फीसदी से घटकर 29.97 रही है। वहीं फरवरी में अंड़े, मीट और मछलियों की थोक महंगाई की दर जनवरी के 6.73 फीसदी से बढ़कर 6.88 फीसदी, दालों की महंगाई की दर 12.81 फीसदी से घटकर 11.42 फीसदी, टमाटर की थोक महंगाई की दर 87.84 फीसदी से घटकर 60.73 फीसदी और प्याज की थोक महंगाई की दर 293.37 फीसदी से घटकर 162.30 फीसदी पर आ गई है।
जानकारों का अनुमान
जानकारों का अनुमान है कि थोक महंगाई की दर में कमी का असर खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर भी पड़ेगा। उम्मीद है कि खुदरा महंगाई के आंकड़े भी कमी के साथ आएंगे। अगर यही ट्रेड बना रहा तो आरबीआई को रेपो रेट घटाने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें : ATM करते हैं इस्तेमाल तो जानें CVV नंबर, बच जाएगा नुकसान
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications