नयी दिल्ली। विंडो एसी भारतीय घरों में मिलने वाली सबसे आम इलेक्ट्रॉनिक कमोडिटी है। अपने नाम के जैसे ही विंडो एसी आपके घर की खिड़की में फिट हो सकता है। विंडो एसी में बहुत ज्यादा सामान नहीं होता। यह सिर्फ एक यूनिट होता है, जिसे फिट करने के बाद आपको अलग से जगह की जरूरत नहीं होती। जबकि स्प्लिट एसी आपके घर की 2 जगह घेरता है। सिंगल विंडो एसी में कई मोटर्स, कम्प्रेसर, हीट एक्सचेंजर्स होते हैं। देखा जाए तो सुकून से गर्मियां बिताने के लिए विंडो एसी से बेस्ट ऑप्शन शायद दूसरा नहीं है। अब जबकि गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है तो एक नया विंडो एसी खरीदने का यही सही समय है। अगर आप विंडो एसी खरीदना चाहते हैं तो हम आपको यहां मार्केट में उपलब्ध 5 बेस्ट मॉडल की जानकारी देंगे।
वोल्टास 1.5 टन 5 स्टार विंडो एसी
वोल्टास 1.5 टन 5 स्टार विंडो एसी की कीमत 29,500 रु है। वोल्टास ब्रांड दमदार और शानदार एसी ब्रांड के लिए जाना जाता है। 5-स्टार रेटिंग के साथ इसका 1.5 टन वाला यह एसी बाकी मॉडलों को कड़ी टक्कर देता है। इस एसी में एंटी डस्टर फिल्टर, ऑटो स्विंग मोड, एलईडी पैनल, ग्लो लाइट पैनल, सेल्फ डायग्नोसिंग, 1 साल की वारंटी और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी उपलब्ध है।
वोल्टास 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी
ये वोल्टास का 1.5 टन वाला 3 स्टार विंडो एसी है। इस एसी की कीमत 25,990 रु है। यदि आप अपनी बचतक को एसी खरीदने पर खर्च कर रहे हैं तो वोल्टास का ये 1.5 टन विंडो एसी आपके लिए बेस्ट रहेगा। यह 2021 के बेस्ट 5 विंडो एसी में शामिल है। यह एसी मल्टी स्टेज कूलिंग के साथ साथ कम बिजली खर्च करता है। इस एसी में ऑटो रीस्टार्ट, स्लीप मोड, एनर्जी सेवर और इंस्टैंट कूलिंग फीचर शामिल हैं।
ब्लू स्टार 3 स्टार विंडो एसी
एसी के मामले में ब्लू स्टार भी एक बड़ा और भरोसेमंद नाम है। ब्लू स्टार 3 स्टार विंडो एसी (0.75 टन) की कीमत 25,490 रु है। ये एसी 925 वाट बिजली यूनिट्स कंज्यूम करता है। इसके कंप्रेसर को कम बिजली खपत से ही बेहतर कूलिंग करने के लिए डिजाइन तैयार किया गया है। आपको एसी पर 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। यह 100 फीसदी कॉपर में है। साथ ही इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी दी गयी है।
हिताची 1 टन 3 स्टार विंडो एसी
हिताची 1 टन 3 स्टार विंडो एसी की कीमत 22,990 रु है। यह भारत में मौजूद बेस्ट 5 विंडो एसी में से एक है। इस हिताची विंडो एसी में 43 क्वालिटी चेक हैं। शानदार फंकशनिंग वाले इस एसी में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और शानदार एयर सर्कुलेशन सिस्टम है। इसमें ऑटो फैन स्पीड, ऑटो क्लाइमेट टेक्नोलॉजी और बिजली जाने पर ऑटो रीस्टार्ट फीचर भी है।
कैरियर 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी
कैरियर 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी का दाम 27,499 रु है। 5 स्टार रेटिंग वाला यह एसी चारों तरफ एयर फ्लो करता है। इसमें डस्ट फिल्टर और एंटी बैक्टीरिया फिल्टर भी है। साथ ही यह ऑटो फैन स्पीड और एक्टिव कार्बन फिल्टर से लैस है। इस पर आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी। जबकि इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications