नई दिल्ली, दिसंबर 21। सर्दी काफी बढ़ गयी है। बढ़ती सर्दी के बीच अमेजन ने विंटर शॉपिंग स्टोर सेल शुरू की है। आपको इस सेल में गीजर, रूम हीटर और इलेक्ट्रिक केतली जैसे जरूरी प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिल जाएगी। अहम बात यह है कि ये सेल 11 जनवरी तक चलेगी। आप इस सेल में कंबल, रजाई, रेक्लाइनर, कम्फर्ट, बेड, कुकवेयर और डिनरवेयर को भी छूट के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन वनकार्ड क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की जाए तो लेनदेन पर 10 प्रतिशत की इंस्टैंट छूट दी जा रही है। हम आपको इस खबर में वॉटर हीटर के साथ दूसरे कुछ जरूरी प्रोडक्ट्स पर मिल रही छूट की जानकारी देंगे।
बजाज और क्रॉम्पटन
अमेजन विंटर शॉपिंग स्टोर सेल में बजाज और क्रॉम्पटन जैसे ब्रांड्स के शानदार प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट मिल रही है। इन कंपनियों के वॉटर हीटर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप बजाज के नये शक्ति नियो 15 लीटर वॉटर हीटर को केवल 5,899 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 10,450 रुपये है। इसी तरह क्रॉम्पटन एमिका 15 लीटर वॉटर हीटर की कीमत सेल में 6,599 रुपये रखी गयी है, जबकि आपको यह मार्केट में 11,500 रुपये की कीमत पर मिलेगा।
रूम हीटर पर डील्स
रूम हीटर पर भी कई बेस्ट डील्स हैं। जैसे कि मॉर्फी रिचर्ड्स ओएफआर 09 2000-वाट ऑयल फिल्ड रेडिएटर पर 4,469 रुपये की छूट मिल रही है। इस छूट के साथ आपको ये हीटर 7,330 रुपये की कीमत में मिल जाएगा। आप बजाज, ओर्पैट और हैवेल्स के हीटर भी इस सेल में काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आपको सेल में अमेजन स्मार्ट प्लग जैसे डिवाइसों पर भी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। वहीं विप्रो 16ए वाई-फाई स्मार्ट प्लग को एनर्जी मॉनिटरिंग के साथ अमेज़न की सेल में केवल 999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
रीयूजेबल फेस मास्क
इसके अलावा अमेजन की विंटर शॉपिंग स्टोर सेल में केयरव्यू एंटी-पॉल्यूशन एन 95 रीयूजेबल फेस मास्क पर भी छूट मिल रही है। साथ ही आप सोलिमो माइक्रोफाइबर रिवर्सिबल कम्फ़र्टर और मिल्टन थर्मोस्टील फ्लिप लिड फ्लास्क भी कम दाम में खरीद सकते हैं। वाहनों को साफ करने के लिए कार के लिए फॉग लाइट, एयर प्यूरीफायर और माइक्रोफाइबर क्लॉथ भी खरीद सकते हैं।
क्लोथिंग एंड फुटवियर
आपको सेल में ऊनी जैकेट, स्वेटर और जूते पर भारी छूट मिलेगी, जो सर्दियों की ठंड को हराने में काम आएगी है। अमजेन की एक दूसरी सेल के दौरान (ये सेल है अमेजन फैशन वारड्रॉब रिफ्रेश सेल, जो कि 22 दिसंबर तक चलेगी) आप पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कपड़ों और जूतों पर 80% तक की छूट पा सकते हैं। ग्राहकों को कुर्ते, सूट, ड्रेस, साड़ी जैसे कपड़ों पर भी डिस्काउंट मिल सकता है।
एक्सेसरीज पर छूट
अगर आप एक्सेसरीज़ खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो सेल में स्टाइलिश और शानदार घड़ियों और सनग्लास पर भी छूट मिल रही है। अच्छी बात यह है कि आप इन घड़ियों और सनग्लासेस पर 80 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं। आपको फॉसिल, गुच्ची, रे बेन, टाइटन, फास्ट्रैक और कई अन्य दमदार ब्रांड्स पर छूट मिल सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications