Wipro extends buyback date: विप्रो ने अपने बायबैक ऑफर की तारीख एक दिन बढ़ा दी है। अब निवेश 30 जून 2023 तक अपने शेयर बायबैक के लिए दे सकेंगे। इस बात की जानकारी कंपनी ने शेयर बाजारों को दी है।
विप्रो ने बताया है कि पहले शेयर बाजार में बकरीद की छुट्टी 28 जून को होनी थी। लेकिन बाद में इसे बदल कर 29 जून कर दिया गया है। यही कारण है कि विप्रो ने अपने बायबैक की तारीख को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है।

जहां तक आज विप्रो के शेयर के रेट की बात है तो यह 382 रुपये के स्तर पर है। वहीं कंपनी 445 रुपये के स्तर पर बायबैक कर रही है। ऐसे में हर शेयर पर गारंटीड 60 रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया जा सकता है। जानकारों को कहना है कि निवेशकों को इस बायबैक का फायदा उठाना चाहिए।
विप्रो का 12000 करोड़ रुपये का बायबैक इस वक्त चल रहा है। यह विप्रो का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक है। विप्रो निवेशकों को कमाई का काफी अच्छा मौका दे रही है।
विप्रो शेयर बायबैक 22 जून से शुरू हो गया है। लेकिन अब यह 30 जून तक खुला रहेगा। पहले इसकी तारीख 29 जून थी।
विप्रो के शेयरों के बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जून थी। रिकॉर्ड डेट तक विप्रो के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशक कंपनी को 445 रुपये प्रति शेयर की दर से अपने शेयर दे सकते हैं।
445 रुपये के रेट के हिसाब से विप्रो के शेयर बायबैक में देने से प्रत्येक शेयर पर करीब 60 रुपये का कमाई की जा सकती है।
विप्रो के 2 लाख रुपये से कम शेयर रखने वाले शेयरहोल्डर्स को रिटेल शेयर होल्डर माना गया है। ऐसे शेयरधारक हर 265 शेयर की होल्डिंग पर 62 शेयरों के बायबैक के लिए दे सकते हैं।
वहीं, अन्य निवेशक हर 603 शेयरों की होल्डिंग पर 26 शेयर बायबैक के लिए दे सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications