अगर आप भी मार्केट जाते वक्त अकसर डेबिट कार्ड साथ लाना भूल जाते हैं तो अब परेशान होने की जररुत नहीं है। भीम आधार पेंमेंट मोड में एक नई पेशकश लेकर आया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी मार्केट जाते वक्त अकसर डेबिट कार्ड साथ लाना भूल जाते हैं तो अब परेशान होने की जररुत नहीं है। भीम आधार पेंमेंट मोड में एक नई पेशकश लेकर आया है। भीम आधार की मदद से केवल आधार नंबर के जरिए ग्राहक पेमेंट कर सकता है। इस बात की जानकारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ट्वीट के जरिए दिया है। बैंक इस पेमेंट मोड के लिए BHIM-Aadhaar-SBI मोबाइल ऐप की पेशकश करता है।

पेमेंट करना पूरी तरह सुरक्षित
भीम-आधार-एसबीआई मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। ये OS v 4.2-Jelly Bean और उसके बाद के ओटीजी सपोर्ट वाले एंड्रॉयड मोबाइल को सपोर्ट करता है।
इस ऐप को केवल दुकानदार/मर्चेंट/ट्रेडर्स/छोटे कारोबारी को इंस्टॉल करना होता है, ग्राहक को नहीं।
बैंक का कहना है कि इसके जरिए भी पेमेंट करना पूरी तरह से सुरक्षित है।
कैसे करें इसका इस्तेमाल
- जानकारी दें कि कोई भी मर्चेंट या दुकानदार भीम-आधार-एसबीआई पर अपने आधार से लिंक बैंक अकाउंट के जरिए पेमेंट स्वीकार कर सकता है।
- दुकानदार को ऐप को इंस्टॉल कर इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- जिसके लिए नाम, पता, फोन नंबर, आधार नंबर और व्यापार संबंधी जानकारी और जिस बैंक खाते में वे पेमेंट स्वीकारना चाहते हैं, उसे चुनना होगा।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि यह खाता आधार से लिंक होना चाहिए। मर्चेंट या ट्रेडर चाहे तो नया खाता खोलने के लिए अनुरोध भी कर सकता है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद दुकानदार को ग्राहक का फिंगरप्रिंट लेने के लिए एक STQC सर्टिफाइड FP स्कैनर की जरूरत होगी।
- इस स्कैनर को एंड्रॉयड मोबाइल से कनेक्ट करना होगा।
इस तरह कर सकते पेमेंट
- ग्राहक से पेमेंट लेने के लिए दुकानदार अपने भीम-आधार-एसबीआई ऐप में ग्राहक का आधार नंबर और ग्राहक के आधार से लिंक उसके खाते वाले बैंक को सिलेक्ट करेगा।
- इसके बाद भुगतान की राशि डालनी होगी और ग्राहक का फिंगरप्रिंट लेना होगा।
- डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद पेमेंट दुकानदार के खाते में आ जाएगा।
- इस तरह के पेमेंट में ग्राहक को कार्ड या अन्य किसी चीज के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होगी।
Flipkart सेल में खरीदे रेडमी नोट 7Pro मात्र 9999 रु में ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications