नयी दिल्ली। भारत में जो फल मार्केट में मिलते हैं आम तौर पर उनका दाम 200-300 रु प्रति किलो से ज्यादा नहीं होता। कुछ फल शायद 500-600 रु प्रति किलो तक महंगे हो सकते हैं। मगर क्या आपने कभी दुनिया के सबसे महंगे फल के बारे में सुना है, जिसकी 1 किलो की कीमत कुछ हजार नहीं बल्कि लाखों में हैं। उस फल के 1 किलो के रेट पर आप ढेर सारा सोना खरीद सकते हैं। हालांकि बताते चलें कि दुनिया का सबसे महंगा फल भारत में नहीं उगता। आइए जानते हैं कि ये फल कहां उगता है और इसकी असल कितनी कीमत है।
कौन सा है ये फल
हम बात करने जा रहे हैं एक खरबूजे की। जी हां चौंकिए मत दुनिया का सबसे महंगा फल एक खास खरबूजा होता है। मगर जैसा कि हमने बताया ये खरबूजा भारत में नहीं उगता। इस खरबूजे को कहा जाता है युबरी। युबरी खरबूजा ही दुनिया का सबसे महंगा फल है। इस फल को कोई अमीर आदमी ही खरीद कर खा सकता है। आगे जानिए इस खरबूजे की कीमत।
कितनी है युबरी खरबूजे की कीमत
1 किलो युबरी खरबूजे की कीमत होती है 20 लाख रु। यानी 1 किलो पर अगर 2 युबरी खरबूजे रहे तो 1 युबरी खरबूजे की कीमत हुई 10 लाख रु। 20 लाख रु प्रति किलो वाले इस खरबूजे की कीमत पर भारत में ढेर सारा सोना आराम से खरीद सकते हैं। आप चाहें तो कार, महंगा स्मार्टफोन और एक बाइक भी खरीद लें तो भी आपके पास कुछ पैसा बच जाएगा।
कहां उगता है युबरी खरबूजा
युबरी खरबूजा जापान में उगता है। अहम बात यह है कि अधिकतर युबरी खरबूजों की बिक्री भी जापान में ही होती है। जापान से बाहर युबरी खरबूजों का निर्यात बहुत कम किया जाता है। हैरानी वाली बात है कि इतना महंगा होने के बावजूद इस फल की मांग बहुत अधिक है। बता दें कि आम तौर पर फल सूरज की रोशनी में उगते हैं। मगर इस खरबूजे को ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।
भारतीय खरबूजों से 1 लाख गुना महंगा
भारत में गर्मियां शुरू हो गयी हैं। कुछ ही दिनों में आपको मार्केट में खरबूजे दिखने लगेंगे। शुरुआत में भले ही खरबूजे महंगे बिकें, मगर सीजन चढ़ने के साथ ही भारत में खरबूजा 20 रु प्रति किलो तक पर मिल जाता है। इस लिहाज से अगर भारतीय खरबूजे की तुलना जापानी युबरी खरबूजे से करें तो उसकी कीमत 1 लाख गुना ज्यादा है। मगर कुछ लोग इस महंगे फल का दाम नहीं देखते। वे बस इस खास खरबूजे का स्वाद लेना पसंद करते हैं।
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी
बात करें दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की, तो उसका दाम भी बहुत हाई-फाई है। दिखने में घाट हॉप शूट दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है। इसका रेट आपके होश उड़ा सकता है। होप शूट का प्रति किलो का रेट 1000 यूरो है। भारतीय रुपये में देखें तो ये कीमत 80000-82000 रु बैठेगी। इसकी कीमत से ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी महंगी होने के बावजूद इस सब्जी की मांग पूरी दुनिया में बहुत अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications